Diwali 2025: दिवाली से पहले घर की साफ के दौरान मिलें ये 5 चीजें तो समझ लें आने वाले हैं अच्छे दिन

Diwali 2025: दिवाली पर सभी लोग अपने घर की साफ-सफाई करते हैं. दिवाली की सफाई के दौरान इन चीजों का मिलना यह शुभ होता है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Diwali 2025

Credit- News 24 Gfx

Diwali 2025: दिवाली का पर्व आने वाला है. इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी. दिवाली आने से कई दिनों पहले ही लोग दिवाली की तैयारी शुरू कर देते हैं. दिवाली से पहले लोग घरों की साफ-सफाई करते हैं. मां लक्ष्मी का वास साफ जगह पर ही होता है इसलिए घर की साफ-सफाई करना बहुत ही जरूरी होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, दिवाली की सफाई के दौरान अगर आपको घर में ये 5 चीजें नजर आती हैं तो यह शुभ होता है. इन चीजों का दिखना मां लक्ष्मी की कृपा होने और धन लाभ होने की ओर इशारा करता है.

विज्ञापन

साफ-सफाई के दौरान इन 5 चीजों का मिलना शुभ

सफाई के दौरान चावल मिलना

विज्ञापन

घर में सफाई के दौरान कहीं अक्षत यानी चावल दिखना शुभ होता है. यह आपके जीवन में धन लाभ की ओर संकेत देता है. यह शुक्र ग्रह के मजबूत होने की ओर इशारा करता है यह घर में सुख-समृद्धि आने का संकेत देता है.

शंख और कौड़ी मिलना

विज्ञापन

घर की सफाई के दौरान शंख और कौड़ी मिलना शुभ होता है. यह आपको भविष्य में धन लाभ होने की ओर इशारा करता है. कौड़ी मिलने का अर्थ है कि, आपको जीवन में धन लाभ होने वाल है.

विज्ञापन

सफाई में पैसों का मिलना़

घर की सफाई के दौरान किसी जगह पर पैसों का रखा मिलना अच्छा होता है. आपको पुराने कपड़ों की जेब में या पुराने पर्स में पैसे मिलते हैं तो यह शुभ होता है. यह आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होने की ओर इशारा करता है.

विज्ञापन

लाल कपड़ा मिलना

लाल कपड़ा शुभ माना जाता है. आपको सफाई के दौरान घर में लाल कपड़ा दिखता है तो यह अच्छा होता है. घर में सफाई के दौरान लाल कपड़ा मिलना आपके और घर के सदस्यों के अच्छे दिन शुरू होने की ओर इशारा करता है.

विज्ञापन

मोर का पंख मिलना

आपको घर की सफाई के दौरान मोर पंख दिखता है तो यह मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा के होने का संकेत होता है. मोर के पंख का मिलना यह संकेत देता है कि, जल्द ही आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर होने वाली हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ