---विज्ञापन---

CWG 2022: टेबल टेनिस में भारत को मिली पहली जीत, मनिका बत्रा ने दिखाया जलवा

नई दिल्ली: गुरुवार को अलेक्जेंडर स्टेडियम में उद्घाटन समारोह में राष्ट्रमंडल खेलों (CWG 2022) की शानदार शुरुआत के बाद शुक्रवार से मुकाबले शुरू हो चुके हैं। भारतीय एथलीट पहले दिन कई स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। जहां भारत की महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला करेगी वहीं महिला हॉकी टीम भी घाना के खिलाफ […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: गुरुवार को अलेक्जेंडर स्टेडियम में उद्घाटन समारोह में राष्ट्रमंडल खेलों (CWG 2022) की शानदार शुरुआत के बाद शुक्रवार से मुकाबले शुरू हो चुके हैं। भारतीय एथलीट पहले दिन कई स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। जहां भारत की महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला करेगी वहीं महिला हॉकी टीम भी घाना के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

टेबल टेनिस और बैडमिंटन भी टीम स्पर्धाओं में पुरुष और महिला टीम हिस्सा ले रहे हैं, जबकि भारतीय शटलर मिश्रित युगल स्पर्धा में पाकिस्तान के खिलाफ खड़े हैं। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में शिव थापा एक बड़ा नाम है। पिछले साल ओलंपिक से बाहर होने के बाद वह मजबूत वापसी करना चाहते हैं। थापा का सामना 60-63 किग्रा वर्ग के 32 मैच में पाकिस्तान के सुलेमान बलूच से होगा।

---विज्ञापन---

भारत को मिली पहली जीत
टेबल टेनिस में भारत ने पहली जीत दर्ज की है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप मैच के मुकाबले में भारत की श्रीजा अकुला और रीथ टेनिसन ने डबल्स का मुकाबला 11-7, 11-7, 11-5 जीत लिया। भारत की श्रीजा अकुला और रीथ टेनिसन ने युगल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की लैला एडवर्ड्स और दानिशा पटेल के खिलाफ ग्रुप मैच की शुरुआत की।

---विज्ञापन---

वहीं बैडमिंटन स्टार मनिका बत्रा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकल रबर में सीडब्ल्यूजी 2022 में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराई। 2018 चैंपियन मनिका का सामना दक्षिण अफ्रीका की मुस्फिकुह कलाम से था।

---विज्ञापन---

राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन बत्रा पिछले संस्करण में महिला एकल में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी थी। उन्होंने मुस्फीक कलाम को पहले मैच में 11-5, 11-3, 11-2 से शिकस्त दी। मनिका बत्रा ने अपने राष्ट्रमंडल खेलों 2022 की शुरुआत प्रभावशाली अंदाज में की।

महिला टीम ग्रुप मैच में भारत 2-0 से आगे हो गया है।

---विज्ञापन---

श्रीजा अकुला ने 11-5, 11-3, 11-6 से जीत के साथ मैच का अंत किया।

महिला टीम टीटी इवेंट के ग्रुप मैच में भारतीय पैडलर्स ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हरा दिया है।

First published on: Mar 12, 2022 04:28 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola