राजस्थान पॉलिटिक्स हलचल Live: राजस्थान में पॉलिटिकल हलचल के बीच कांग्रेस नेता अजय माकन का बड़ा बयान आया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा हम फिलहाल दिल्ली नहीं जा रहे हैं, हमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान कांग्रेस के विधायकों के साथ आमने-सामने बातचीत करने का निर्देश दिया है। हम आज रात उनसे मिलेंगे।
अभी पढ़ें – हरियाणा के फतेहाबाद में विपक्षी लामबंद, INLD की महारैली में शामिल होंगे नीतीश, पवार समेत कई दिग्गज
इससे पहले राजस्थान में सभी विधायक सीएलपी बैठक में भाग लेने नहीं जाएंगे, बल्कि वे सीधे विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के घर जाकर अपना इस्तीफा देने पहुंचे हैं।
प्रताप सिंह खाचरियावास ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, “10-15 विधायकों की सुनवाई हो रही है जबकि अन्य विधायकों की उपेक्षा हो रही है। पार्टी हमारी नहीं सुनती, इसके बिना फैसले लिए जा रहे हैं। बता दें की अब सारे मंत्री-विधायक शांति धारीवाल के आवास से रवाना होकर स्पीकर सीपी जोशी के घर पहुंच गए हैं। कहा जा रहा है ये सभी मंत्री-विधायक कुछ देर में अपना इस्तीफा सौंप देंगे।
अभी पढ़ें – भाजपा को चुनौती देने के लिए इनेलो की रैली में जुटे विपक्षी नेता; नीतीश कुमार, शरद पवार भी मौजूद
खबर आ रही है कि विधायकों के इस्तीफे को देखते हुए सीपी जोशी ने अपना फोटोग्राफर भी बुला लिया है।प्रताप सिंह खाचरियावास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “सभी विधायक गुस्से में हैं और इस्तीफा दे रहे हैं। हम इसके लिए पार्टी अध्यक्ष के पास जा रहे हैं। विधायक इस बात से खफा हैं कि सीएम अशोक गहलोत उनसे सलाह किए बिना फैसला कैसे ले सकते हैं।”
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
मां कालरात्रि को समर्पित है नवरात्रि का सातवां दिन, जानें पूजा विधि और आरती
59 mins agoआखिरी टी-20 मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया 5वें T20 मुकाबले में दर्ज कर सकती है बड़ी जीत
11 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की मदद कर रही है चेन्नई सुपर किंग्स?
12 hrs agoयूपी में तीन दिन सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; CM योगी का फैसला
12 hrs agoअजीत अगरकर की जगह सिलेक्टर बन सकते हैं रमेश पोवार
12 hrs agoIND vs WI: चिन्नास्वामी का रिकॉर्ड देख बढ़ गई हैं श्रेयस अय्यर की मुश्किलें
14 hrs agoनवरात्रि में किस उम्र की कन्याओं को कराएं भोजन? जानें धार्मिक नियम
15 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच से बाहर हुए अर्शदीप सिंह
16 hrs agoIPL 2027 में दिल्ली का साथ छोड़ सकते हैं मिचेल स्टार्क
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines