रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अवैध खनन मामले में ED के सामने पेश होने के लिए रांची में एजेंसी के कार्यालय पहुंचे। ईडी कार्यालय जाने से पहेल हेमंत सोरेन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। सीएम सोरेन ने कहा कि आज मुझे ईडी के दफ्तर में जाना है, जैसे कि मुझे समन दिया गया है। मैंने एक पत्र ईडी को भेजा है। ये बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
उन्होंने कहा कि आरोप कहीं से भी सही नहीं लगते। 1000 करोड़ का घोटाला करने के लिए कितने करोड़ का खनन होगा। जांच एजेंसियों को पूरी जांच कर ही आगे बढ़ना चाहिए था। जैसे कारवाई चल रही है, ऐसा लगता है कि हम देश छोड़कर भागने वाले हैं। सरकार को अस्थिर करने का षड़यंत्र कहा जा सकता है, जो हमारी सरकार बनने के बाद से जारी है। हेमंत सोरेन कहा कि मैं अधिकारियों से पूछूंगा कि इस कार्रवाई की वजह क्या है। एक मुख्यमंत्री पर इतना बड़ा आरोप इतने हल्के ढंग से लगाया गया। सीएम ने कहा कि जिस प्रकार मुझे समन किया गया लगता है कि मैं देश छोड़कर भागने वाला हूं।
सोरेन ने आरोप लगाते हुए कहा कि आदिवासियों की भलाई करने वाली उनकी सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है। साजिशकर्ता राज्य की मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने पर आमादा हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि हम आदिवासियों को इतना मजबूत करेंगे कि बाहर से आने वालों को बाहर कर दिया जाएगा।
अभी पढ़ें – अवैध खनन मामले में CM हेमंत सोरेन से आज होगी पूछताछ, JMM करेगी विरोध प्रदर्शन
क्या है मामला?
ये मामला अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है। साहेबगंज जिले में एक अवैध खनन मामले में सीएम का नाम आया है। ईडी ने मामले में सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा और दो अन्य स्थानीय कथित बाहुबली बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया है। ईडी का कहना है कि झारखंड में अवैध खनन और मनी लॉड्रिंग के मामले में कई छापेमारी हुई हैं। छापेमारी के दौरान हेमंत सोरेन से संबंधित मिले कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
2 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
4 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
6 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
6 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
7 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
9 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
11 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines