Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 71वां दिन, राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के पातुर से शुरू की पदयात्रा
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 71वां दिन है। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक 1550 किमी से ज्यादा का सफर तय कर चुकी है।
दरअसल कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तलंगाना से गुजरते हुए अब महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 11वां दिन है। राहुल गांधी आज ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले के पातुर से पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दे रहा है।
LIVE: Maharashtra leg of the #BharatJodoYatra resumes from Patur. https://t.co/To29EFBJ2T
— Congress (@INCIndia) November 17, 2022
राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली रही यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
We continue to write history as #BharatJodoYatra resumes from Patur today. pic.twitter.com/EkjZAgdSLj
— Congress (@INCIndia) November 16, 2022
राहुल गांधी नीत यात्रा इस महीने के अंत तक हिंदी भाषी राज्यों में प्रवेश करेगी। मध्य प्रदेश में 20 नवंबर को प्रवेश करने से पहले यात्रा महाराष्ट्र के पांच जिलों में लोगों से संपर्क करते हुए 382 किमी का रास्ता तय कर लेगी। फिलहाल सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा अब तक छह राज्यों के 28 जिलों से गुजर चुकी है। यह यात्रा महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचकर समाप्त होगी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: