अवैध खनन मामले में CM हेमंत सोरेन से आज होगी पूछताछ, JMM करेगी विरोध प्रदर्शन
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

रांची: साहेबगंज में अवैध खनन से जुड़े एक कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को सुबह करीब 11.30 बजे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होने वाले हैं।
ईडी ने हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया है। एजेंसी ने मामले में अब तक सोरेन के सहयोगी पंकज मिश्रा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ईडी ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि अवैध खनन घोटाला ₹1000 करोड़ का था। चार्जशीट में कहा गया है कि जुलाई में मिश्रा के आवास से सोरेन के हस्ताक्षरित और अहस्ताक्षरित चेक बरामद किए गए थे।
ईडी ने सोरेन को दूसरी बार 17 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया। इससे पहले, सोरेन ने 3 नवंबर को पूछताछ से बचने के लिए आधिकारिक व्यस्तताओं का हवाला दिया। इस समन के बाद झामुमो के नेताओं में आक्रोश है। इसे लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता और नेता मोरहाबादी मैदान में आज जुटेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे।
पूछताछ के लिए जाने से पहले सोरेन मीडिया को संबोधित करने वाले हैं। सभी मंत्रियों और सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के उनके आवास पर इकट्ठा होने की उम्मीद है। सोरेन के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता रांची पहुंच रहे हैं। ईडी के रांची स्थित दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: