Chandigarh University: कथित तौर पर छात्राओं के न्यूड वीडियो लीक मामले में इस समय बड़ी संख्या में छात्र मोहाली चंड़ीगढ़ यूनिवर्सिटी पर एकत्रित हो गए हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों के हाथ में बैनर-पोस्टर हैं जिस पर justice for CU girls लिखा है। छात्रों के मुताबिक इस घटना से होस्टल में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। जिन छात्रों के वीडियो बनें है उन्हें न्याय मिलना चाहिए। बड़ी संख्या में छात्रों ने यूनिवर्सिटी में डेरा डाल लिया है। मौके पर पुलिसबल तैनात है। अतिरिक्त बल ने बैरिकेड लगा स्थित को फिलहाल काबू में किया हुआ है।
इससे पहले चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा बेटियां हमारी शान, मर्यादा और गौरव हैं और ऐसी कोई भी घटना निंदनीय है। भगवंत मान ने कह कि वह घटना के बारे में जानकर दुखी हैं और उन्होंने जिला प्रशासन से घटना की गहन जांच करने को कहा है।
आज दोपहर में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रों के वीडियो कथित तौर पर लीक होने को लेकर उठे विवाद के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावा किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई। विश्वविद्यालय ने दावा किया कि आरोपी जिसे कल रात गिरफ्तार किया गया था ने अपने प्रेमी के साथ अपना निजी वीडियो साझा किया। विश्वविद्यालय ने इस तरह के 60 वीडियो वायरल होने की खबरों का खंडन किया।
विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर डॉ आरएस बावा ने एक बयान में कहा कि 60 ऐसे आपत्तिजनक एमएमएस पाए जाने का दावा झूठा और निराधार है। विश्वविद्यालय ने एक प्रारंभिक जांच की, जिसमें उसे एक लड़की द्वारा शूट किए गए एक निजी वीडियो के अलावा ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला, जिसे उसने अपने प्रेमी के साथ साझा किया था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
4 mins agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
2 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
11 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
12 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
14 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
14 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
14 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
14 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines