Breaking: बड़गाम के बाद श्रीनगर पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर ग्रेनेड फेंका

jk12
विज्ञापन

आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: बड़गाम में ग्रेनेड फेंकने की घटना के कुछ घंटे बाद ही बेखौफ आतंकियों ने श्रीनगर,पुलिस नियंत्रण कक्ष के बाहर ग्रेनेड से हमला किया है। इस हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक सिपाही घायल हो गया है। स्वतंत्रता दिवस की रात एक घंटे के भीतर दो हमलों से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। दोनों घटनास्थल के आसपास नाकेबंदी कर दबिश दी जा रही है।

और पढ़िए – J-K: पहलगाम के चंदनवाड़ी में ITBP की बस नदी में गिरी, छह जवानों की मौत, 33 घायल

विज्ञापन

 

इससे कुछ घंटे पहले आतंकवादियों ने बडगाम के गोपालपोरा चदूरा इलाके में ग्रेनेड फेंका है। जिसमें एक नागरिक करण कुमार सिंह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस मामले में आगे की छानबीन कर रही है।

सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक हमलावरों ने अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड फेंका था। जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। इससे पहले 9 अगस्त को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका था। हमले में सीआरपीएफ जवान सहित दो लोगों के घायल हुए थे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

वहीं, 8 अगस्त को आतंकियों ने कश्मीर संभाग में जिला अनंतनाग के बिजबिहाड़ा इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ था। इससे एक दिन पहले रात में बांदीपोरा में दहशतगर्दों ने गैर-कश्मीरी मजदूर को निशाना बनाया था। जानकारी के मुताबिक पिछले 37 घंटो में आतंकी पांच हमले कर चुकें हैं। इन हमलों में दो पुलिसकर्मी अपनी जान गंवा चुकें हैं और चार सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ