---विज्ञापन---

देश angle-right

ITBP Bus Accident: पहलगाम के चंदनवाड़ी में ITBP की बस नदी में गिरी, सात जवानों की मौत, 8 की हालत गंभीर

आसिफ सुहाफ, पहलगाम: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित चंदनवाड़ी में बड़ा हादसा हुआ है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की एक बस खाई में गिर गई जिससे सात जवानों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए सेना के अस्पताल श्रीनगर ले जाया गया है। बताया जा […]

---विज्ञापन---

आसिफ सुहाफ, पहलगाम: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित चंदनवाड़ी में बड़ा हादसा हुआ है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की एक बस खाई में गिर गई जिससे सात जवानों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए सेना के अस्पताल श्रीनगर ले जाया गया है। बताया जा है कि बस में करीब 39 जवान सवार थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

पहलगाम हादसे पर दुख जताते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में आईटीबीपी कर्मियों के अनमोल जीवन का दुखद नुकसान मुझे दुख से भर देता है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

---विज्ञापन---

चार जवानों ने मौके पर तोड़ा दम

उधर, आईटीबीपी के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में बस के ब्रेक फेल होने की जानकारी सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि हादसे में चार जवानों ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गई। एक अन्य जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि घायलों में ज्यादातर गंभीर हैं, उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें यहां सेना के 92 बेस अस्पताल में ले जाया जा रहा है।

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि बस चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर आ रही थी। इसी दौरान बस खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल हो गया जिससे बस अनियंत्रित होकर हादसे की शिकार हो गई।

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक, 39 जवानों में ITBP के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 जवान शामिल हैं। इन सभी को लेकर जा रही बस का ब्रेक फेल होने के बाद सड़क किनारे नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि सभी सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। अमरनाथ यात्रा के लिए जवानों को इलाके में तैनात किया गया था।

First published on: Aug 16, 2022 12:45 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola