---विज्ञापन---

मुंबई पुलिस को फिर मिला धमकी भरा मैसेज, 6 स्थानों पर रखे गए हैं बम

Mumbai Bombs Threat Message : मुंबई पुलिस के पास एक बार फिर धमकी भरा मैसेज आया है। मैसेज देने वाले व्यक्ति ने बताया कि मुंबई के अलग-अलग जगहों पर बम रखे गए हैं।

---विज्ञापन---

Mumbai Bombs Threat Message  : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शुक्रवार को एक बार फिर हड़कंप मच गया। मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला है। एक अज्ञात व्यक्ति ने 6 अलग-अलग स्थानों पर बम होने की सूचना दी है। इस पर मुंबई पुलिस समेत जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। भीड़भाड़ वाले जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। साथ ही पुलिस कॉल करने वाले शख्स के बारे में पता लगा रही है।

मुंबई पुलिस ने धमकी भरे मैसेज के संबंध में जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि एक अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा संदेश दिया है। उस व्यक्ति ने कहा कि मुंबई भर में बम रखे गए हैं। कुल 6 स्थानों पर बम सेट किए गए हैं। मैसेज मिलते ही मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा बल सतर्क हो गया है। साथ ही पुलिस बम के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को खोज रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : नए साल से पहले पुलिस के पास आया कॉल, अबतक कब-कब मिली धमकी

---विज्ञापन---

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बढ़ाई गई निगरानी

धमकी भरे मैसेज के बाद मुंबई पुलिस ने भीड़भाड़ वाले स्थान जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों पर निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तिों से भी पूछताछ की जा रही है। बम स्क्वायड की टीम भी कई जगहों पर जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि, पुलिस को अभी तक कहीं से कुछ भी नहीं मिला है।

---विज्ञापन---

पहले भी मिल चुके हैं धमकी भरे फेक मैसेज

बताया जा रहा है कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा संदेश आया था। इसके बाद पुलिस ने उस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार मुंबई पुलिस को धमकी भरे फेक मैसेज मिल चुके हैं। नए साल से पहले भी मुंबई को उड़ाने की धमकी मिली थी।

First published on: Feb 02, 2024 08:43 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola