राजस्थान पॉलिटिक्स हलचल Live: चूरू से बीजेपी विधायक राजेंद्र राठौर बोले- त्यागपत्र देने का नाटक बंद करें, नियम अनुसार स्पीकर को सौंपे इस्तीफे
Edited By Amit Kasana

BJP MLA from Churu Rajendra Rathores
Edited By Amit Kasana

BJP MLA from Churu Rajendra Rathores
राजस्थान पॉलिटिक्स हलचल Live: राजस्थान में हर पल बदल रही पॉलिटिक्स के बीच चूरू से बीजेपी विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने कांग्रेस विधायकों पर हमला बोला है। उन्होंने ट्ववीट कर कहा हुजूर, त्यागपत्र देने का नाटक बंद करें। कांग्रेस के सभी वीर विधायकों को वास्तव में त्यागपत्र देना है तो विधानसभा के नियम एवं प्रक्रियाओं के नियम 173 के अंतर्गत अपना इस्तीफा स्पीकर महोदय को सौंपे।
हुजूर, त्यागपत्र देने का नाटक बंद करें। कांग्रेस के सभी वीर विधायकों को वास्तव में त्यागपत्र देना है तो विधानसभा के नियम एवं प्रक्रियाओं के नियम 173 के अंतर्गत अपना इस्तीफा स्पीकर महोदय को सौंपे। स्पीकर महोदय जी से प्रार्थना है कि वह 173 (2) के अंतर्गत तुरंत इस्तीफा स्वीकार करें। pic.twitter.com/2EaJyBbou5
— Rajendra Rathore (@Rajendra4BJP) September 25, 2022
अभी पढ़ें – भाजपा को चुनौती देने के लिए इनेलो की रैली में जुटे विपक्षी नेता; नीतीश कुमार, शरद पवार भी मौजूद
नियमों की एक प्रति ट्वीट पर सांझा करते हुए बीजेपी नेता ने कहा स्पीकर महोदय जी से प्रार्थना है कि वह 173 (2) के अंतर्गत तुरंत इस्तीफा स्वीकार करें। जिनके इशारे पर त्यागपत्र देने का खेल चल रहा है इसे जनता भली-भांति समझ चुकी है। इस्तीफा-इस्तीफा का खेल कर समय जाया ना करें, अगर इस्तीफा देना ही है तो मंत्रिमंडल की बैठक बुलाकर विधानसभा भंग का प्रस्ताव राज्यपाल महोदय को तत्काल भेजें।राजस्थान में मौजूदा राजनीतिक हालात राष्ट्रपति शासन की ओर इशारा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री @ashokgehlot51जी, आप नाटक क्यों कर रहे हों। मंत्रिमंडल के इस्तीफे के बाद अब देरी कैसी। आप भी इस्तीफा दे दीजिए।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: