जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर शाम 7 बजे कांग्रेस विधायक दल की (सीएलपी) अहम बैठक आयोजित होने वाली है। संभावना है कि बैठक में नए सीएम का नाम तय किया जा सकता है। क्योंकि गहलोत अगले महीने होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन पायलट को सीएम पद के संभावित उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बैठक में एआईसीसी प्रभारी अजय माकन भी शामिल होंगे। गौरतलब है कि राजस्थान के उदयपुर में ही तीन साल पहले, पार्टी ने ‘एक आदमी, एक पद’ की नीति पर फैसला किया था, जिसके कारण गहलोत दोनों पदों पर नहीं रह पाएंगे। लिहाजा उनके मुख्यमंत्री पद छोड़ने की पूरी संभावना है।

हालांकि इससे पहले गहलोत लगातार राहुल गांधी के ही पार्टी अध्यक्ष बनने पर जोर दिया था, लेकिन गांधी ने इसकी बजाय स्पष्ट कर दिया कि नेतृत्व एक गैर-गांधी के हाथों में जाएगा।

विज्ञापन

बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से ही प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के लिए लॉबिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि सचिन पायलट इस पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। लेकिन राजनीति को संभावनाओं का खेल यूं ही नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में कई जानकारों का यह भी कहना है कि अभी से इस संबंध में कोई भी दावा करना मुश्किल है कि राजस्थान की सियासत का ऊंट किस करवट बैठेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ