'अगर रेवेन्यू लाना है तो कोठा खोल दीजिए'; बिहार में शराबबंदी पर BJP नेता का विवादित बयान, मौतों पर बोले डिप्टी CM

Bihar Poisonous Liquor Death Case: बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों पर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। मामले में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का बयान सामने आया है।

Vijay Sinha, Dilip Jaiswal

दोनों नेताओं ने बिहार में शराब से मौतों पर प्रतिक्रिया दी है।

Dilip Jaiswal Reaction on Bihar Liquor Death: बिहार के सीवान और सारण जिलों के करीब 16 गांवों में जहरीली शराब से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं इस मामले पर प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। भाजपा नेता लगातार बयानबाजी करके प्रदेश सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तो विवादास्पद बयान दे दिया है। बिहार में जहरीली शराब से मौत पर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का बयान भी सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विवादित बयान

जब दिलीप जायसवाल से पूछा गया कि क्या लोग शराबबंदी कानून खत्म करने की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि इससे सरकार को रेवेन्यू मिलेगा? इसके जवाब में उन्होंने विवादास्पद बयान दे दिया और कहा है कि अगर पैसा और रेवेन्यू लाना है तो कोठा खोल दीजिए। जो लोग शराबबंदी हटाने की बात कर रहे हैं, उनके शराब माफियाओं से सम्बन्ध हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि इन संबंधों की जांच कराई जाए। वहीं

विज्ञापन

बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का बयान

बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि शराब के धंधे से जो लोग जुड़े हैं, वे राष्ट्रीय जनता दल के लोग हैं। शराब के धंधेबाजों को टिकट कौन देता है, राष्ट्रीय जनता दल देती है। सरकार गंभीर है और सरकार कार्रवाई कर रही है। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। सभी शराब माफियाओं पर कार्रवाई होगी। जब मैं विपक्ष में था तो मैं इन चीजों पर सवाल उठता था। उस समय तेजस्वी यादव कुछ नहीं बोलते थे। हम उस समय की निंदा करते हैं और अभी भी जिस तरीके से मौत हो रही हैं, हम उसकी निंदा करते हैं, सरकार पूरे तरीके से कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

जहरीली शराब से मौत पर राज्यसभा सांसद, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून तभी सफल हो सकता है, जब लोगों का सहयोग हो। अकेले सरकार के बूते की बात नहीं है कि कानून को सफल हो। उन्होंने लोगों को नसीहत दी कि वह शराब न पिएं। यह गंभीर मामला है और जो मौत हुई हैं, वह बहुत दुखद हैं।

विज्ञापन

बिहार में जहरीली शराब से 44 लोगों की मौत

बता दें कि बिहार मे जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। सिवान में मृतकों की संख्या 29 पहुंच गई है। सारण (छपरा) में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। गोपालगंज मे भी 2 लोगों की जान गई है। अब तक कुल 44 लोगों की मौत हो चुकी है। इनकी आंकड़ों की पुष्टि तीनों जिलों के प्रशासन भी कर चुके हैं। सारण और सिवान में 17 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 1700 लीटर देसी शराब जब्त की गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ