Babar Azam News: टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम को ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा है। टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बाबर आजम की कप्तानी पर सबसे ज्यादा सवाल उठ रहे हैं। कई क्रिकेट दिग्गज उन्हें कप्तानी से हटाने की भी मांग कर रहे हैं। ऐसे में उनके टेस्ट टीम के कप्तान बनने के उम्मीद को गहरा झटका लगा है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि बाबर को तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान का कप्तान बनाया जा सकता है।
टेस्ट टीम की नहीं मिलेगी कप्तानी
जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम के टेस्ट कप्तान शान मसूद ही रहेंगे। टी20 विश्व कप 2024 में बाबर आजम की खराब कप्तानी ने बोर्ड को सोचने पर मजबूर कर दिया है। बता दें कि बतौर पाकिस्तान के टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी की ये पहली सीरीज होगी।
वनडे वर्ल्ड कप के बाद बाबर ने छोड़ दी थी कप्तानी
पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद बाबर ने सभी प्रारूपों में कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। इसके बाद शान मसूद को पाकिस्तान की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था। इसके अलावा टी20 में भी शाहीन शाह अफरीदी को कप्तान बनाया था, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पीसीबी ने शाहीन की जगह बाबर को कप्तान बना दिया था। उम्मीद की जा रही थी कि उनकी कप्तानी में टीम अच्छा करेगी, लेकिन पाकिस्तान को USA और भारत से हार का सामना करना पड़ा।
पीसीबी उठा सकती है बड़े कदम
टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पीसीबी कई बड़े फैसले भी ले सकती है। जानकारी के अनुसार, बोर्ड खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट को भी रिव्यू कर सकता है। इसके अलावा बोर्ड खिलाड़ियों की सैलरी और मैच फीस में भी कटौती कर सकता है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 : सुपर 8 में भारत का शेड्यूल हुआ फाइनल, जानें कब किस टीम से होगा मुकाबला
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: सुपर-8 के दौरान बारिश आई तो कैसे निकलेगा नतीजा? जान लें ये नियम
संबंधित खबरें
गुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
16 mins ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
55 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
2 hrs agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
4 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
5 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
11 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
19 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
20 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines