---विज्ञापन---

अयोध्या से दिल्ली आ रही फ्लाइट की चंडीगढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग, हलक में अटकी सांसें

शनिवार को अयोध्या से दिल्ली आ रही इंडिगो की उड़ान को खराब मौसम के बाद चंडीगढ़ में लैंड कराना पड़ा। विमान में सवार यात्रियों ने बताया कि इस दौरान लैंडिंग के लिए जरूरी एसओपी को भी फाॅलो नहीं किया गया।

---विज्ञापन---

Ayodhya Delhi Indigo Flight: अयोध्या से दिल्ली आ रही इंडिगो की उड़ान को खराब मौसम के कारण चंडीगढ़ में लैंड कराना पड़ा। क्योंकि खराब मौसम के कारण दिल्ली में उड़ान की लैंडिंग नहीं हो सकी। घटना शनिवार की है। विमान में सवार एक यात्री ने बताया कि कम ईंधन के कारण विमान को चंडीगढ़ में लैंड कराया गया। उसने कहा कि इस दौरान पायलट ने लैंडिंग से जुड़ी एसओपी को भी फाॅलो नहीं किया।

जानकारी के अनुसार फ्लाइट नंबर 6E 2702 दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर अयोध्या से रवाना हुई और शाम को 4 बजकर 30 मिनट पर इस उड़ान को दिल्ली में लैंड होना था। लेकिन फ्लाइट लैंड नहीं हो सकी। इसके बाद फ्लाइट को चंडीगढ़ में लैंड कराया गया।

---विज्ञापन---

विमान में सवार दिल्ली पुलिस के उपायुक्त सतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यह एक दुखदायाी अनुभव था। उन्होंने कहा कि फ्लाइट में पायलट ने शाम 4 बजकर 15 मिनट पर यात्रियों को खराब मौसम की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि विमान में 45 मिनट का ईंधन शेष बचा है। उन्होंने कहा कि पायलट ने दो बार दिल्ली में सेफ लैंडिंग की कोशिश की लेकिन खराब मौसम के कारण ऐसा करना संभव नहीं हो पाया। इसके बाद विमान के क्रू ने आगे की रणनीति तय करने में काफी समय बर्बाद कर दिया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः CBI नहीं BJP की कस्टडी है…K. Kavitha भड़कीं, दिल्ली शराब घोटाले की आरोपी तिहाड़ भेजी गईं

घबराहट के कारण कई यात्रियों ने की उल्टियां

दिल्ली पुलिस के उपायुक्त ने आगे बताया कि पायलट की घोषणा के 75 मिनट बाद शाम 5 बजकर 30 मिनट पर पायलट ने लैंडिंग के लिए विमान को चंडीगढ़ में उतारने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान घबराहट के कारण कई यात्रियों और एक क्रू मेंबर ने उल्टियां करना शुरू कर दिया। इसक बाद करीब 6 बजकर 10 मिनट पर विमान चंडीगढ़ में उतरा। लैंडिंग के बाद पता क्रू मेंबर के जरिए पता चला कि जब विमान ने चंडीगढ़ में लैंड किया उस समय उसमें केवल 2 मिनट का ईंधन ही शेष बचा था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे ने छुए भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम के पैर, वायरल हो रहा Video

First published on: Apr 15, 2024 12:40 PM

End of Article

About the Author

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola