CBI नहीं BJP की कस्टडी है...K. Kavitha भड़कीं; जमानत याचिका पर CBI से मांगा गया जवाब

K Kavitha Delhi Liquor Policy Case Update: के कविता को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। वे 3 दिन से CBI की कस्टडी में थीं। उन्हें दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी बनाया गया है और उनकी जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी है।

K Kavitha Delhi Liquor Policy Case CBI Custody

K Kavitha Delhi Liquor Policy Case CBI Custody

K Kavitha CBI Custody Latest Update: दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और BRS विधायक के. कविता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उनकी 3 दिन की CBI कस्टडी आज खत्म हो गई तो जांच एजेंसी ने उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन

CBI ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की, जिसे जज ने स्वीकार कर लिया। जज ने के कविता को 8 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। अब के कविता से जुड़े दोनों मामले की सुनवाई 23 अप्रैल को होगी। वहीं राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति मामले में BRS नेता के कविता द्वारा दायर अंतरिम जमानत याचिका पर CBI से जवाब मांगा है। के कविता ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए अंतरिम जमानत मांगी है, जिस पर 22 अप्रैल को सुनवाई होगी ।

विज्ञापन

विज्ञापन

भाजपा पर भड़कते हुए क्या बोलीं कविता?

पेशी के बाद कोर्टरूम से बाहर आती के कविता से मीडिया ने सवाल पूछा तो वे भड़क गईं। वीडियो के अनुसार, के कविता ने कहा कि यह CBI की नहीं, भाजपा की कस्टडी है। भाजपा की तानाशाही चल रही है और इसका जवाब देश की जनता उन्हें इस बार के लोकसभा चुनाव 2024 में देगी। बता दें कि के कविता को दिल्ली शराब घोटाले में पूछताछ के बाद ED ने गत 15 मार्च को उनके हैदराबाद स्थित घर से गिरफ्तार किया था।

जांच एजेंसी ने 16 मार्च को के कविता को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया। इस बीच मामले की जांच करते हुए CBI ने उनसे तिहाड़ जेल जाकर पूछताछ की, लेकिन उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं होने पर CBI ने कोर्ट के ऑर्डर पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वे 13 अप्रैल से CBI की कस्टडी में थीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

शराब घोटाले में केजरीवाल भी तिहाड़ में बंद

बता दें कि दिल्ली के शराब घोटाले की जांच आजकल ED-CBI दोनों जांच एजेंसी कर रही हैं। इस मामले में ED ने पहले मनीष सिसोदिया, संजय सिंह को गिरफ्तार किया था। इसके बाद के कविता को पकड़ा गया और फिर गत 21 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया।

के कविता और अरविंद केजरीवाल दोनों इस समय तिहाड़ जेल में बंद हैं। मनीष सिसोदिया भी वहीं हैं और उनकी जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं। वहीं संजय सिंह को जमानत मिल चुकी है। तिहाड़ में रहते हुए ही उन्होंने आप के राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली थी और अब जेल से बाहर आकर आम आदमी पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ