पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे ने छुए भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम के पैर, वायरल हो रहा Video

राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान एक अजीब वाक्या हुआ। जालोर -सिरोही सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत ने भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Vaibhav Gehlot-Lumbaram Choudhary Viral Video

भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम के पैर छूते कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत.

Vaibhav Gehlot-Lumbaram Choudhary Viral Video: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की 25 में से कुछ सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। इसमें जालोर-सिरोही, बाड़मेर-जैसलमेर और चुरू की सीटें शामिल हैं। चुनाव को लेकर प्रचार अभियान भी जोरों पर हैं। भाजपा और कांग्रेस के आला नेता लगातार प्रदेश के दौरे कर प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। इस बीच जालोर-सिरोही सीट से भाजपा के लुंबाराम और कांग्रेस के वैभव गहलोत के बीच रोचक मुकाबला होने जा रहा है। दोनों ही प्रत्याशी प्रचार में जुटे हैं। इस दौरान दोनों का आमना-सामना हुआ तो गाड़ी रोककर वैभव नीचे उतरे और उन्होंने लुंबाराम के पैर छुकर उनका आशीर्वाद लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि न्यूज 24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ही प्रत्याशियों का काफिला हाईवे पर रुकता है। इसके बाद वैभव गहलोत अपनी गाड़ी से उतरते हैं और लुंबाराम की कार की ओर जाते हैं। इस दौरान लुंबाराम भी उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। इसके बाद वैभव उनके पैर छूते हैं। इस दौरान दोनों के बीच करीब 2 से 3 मिनट तक बातचीत होती है। इस दौरान किसी समर्थक ने ये वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

रविवार को प्रियंका ने की थी वैभव के समर्थन में सभा

बता दें कि रविवार को प्रियंका गांधी ने वैभव गहलोत के समर्थन में भीनमाल में सभा की थी। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला था। प्रियंका ने कहा था यहां पर आपके ध्यान भटकाने वाली बातें हो रही हैं। अभी मोदी जी राजस्थान आए और कह दिया कि बाबा रामदेव का जन्म कश्मीर में हुआ था। कभी वो अपनी झूठी वीरता दिखाते हैं। कभी शेखीबाजी करते हैं। प्रियंका ने कहा कि वे अजीब सी बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं।

विज्ञापन

भाजपा ने नये उम्मीदवार को दिया मौका

जालोर-सिरोही सीट से पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी से होना है। इससे पहले वैभव 2014 के लोकसभा चुनाव में जोधपुर से लड़े थे, लेकिन उन्हें भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत ने 4 लाख से अधिक मतों से हराया था। इस बार वैभव की सीट बदलकर उन्हें जालोर-सिरोही सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं भाजपा ने इस सीट से देवजी पटेल का टिकट काटकर लुंबाराम को प्रत्याशी बनाया है। कुल मिलाकर इस सीट पर भी मुकाबला कांटे वाला होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ