Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

टॉप न्यूज़

कल असम के दौरे पर अमित शाह, सबसे बड़े पार्टी कार्यालय का करेंगे उद्घाटन 

गुवाहटी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल से असम के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। यहां वह पूर्वोत्तर क्षेत्र में पार्टी के सबसे बड़े कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। Amit Shah, Nadda to be on Assam visit from tomorrow, will inaugurate biggest BJP office […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Oct 7, 2022 13:55
बीजेपी नेता अमित शाह और जेपी नड्डा

गुवाहटी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल से असम के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। यहां वह पूर्वोत्तर क्षेत्र में पार्टी के सबसे बड़े कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

अभी पढ़ें राजस्थान सीएम अशोक गहलोत बोले- पूरा देश डरा हुआ, भाईचारा सुनिश्चित करें पीएम मोदी

असम राज्य भाजपा अध्यक्ष भाबेश कलिता के अनुसार पार्टी के शीर्ष नेता 8 अक्टूबर को गुवाहाटी के बशिष्ठ इलाके में नवनिर्मित असम राज्य भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य पार्टी के नेता शामिल होंगे। इस अवसर पर उपस्थित नड्डा और शाह गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज खेल मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में भी शामिल होंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 अक्टूबर की शाम गुवाहाटी पहुंचेंगे और वे एक पार्टी की बैठक में शामिल होंगे। वे वेटरनरी कॉलेज खेल के मैदान, खानापारा में होने वाली पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में भी शामिल होंगे, जहां लगभग 35 से 40 हजार पार्टी कार्यकर्ता राज्य भर आने की उम्मीद है।

अभी पढ़ें   देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 06, 2022 10:26 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.