---विज्ञापन---

केंद्रीय मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, कहा- अगले पांच साल में असम को बाढ़ मुक्त कर देंगे

गुवाहटी:  केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने असम में लोगों को संबंधित करते हुए कहा बीजेपी अगले पांच साल में असम को बाढ़ मुक्त कर देगी। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के दौरे पर होंगे। […]

---विज्ञापन---

गुवाहटी:  केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने असम में लोगों को संबंधित करते हुए कहा बीजेपी अगले पांच साल में असम को बाढ़ मुक्त कर देगी। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के दौरे पर होंगे। यहां गुवाहटी में उन्होंने आज दिन में पूर्वोत्तर क्षेत्र में पार्टी के सबसे बड़े कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

---विज्ञापन---

 

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा इससे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान मैंने कहा था कि हमने असम को आतंकवाद और हमलों से मुक्त किया है। अब हमें पांच साल ओर दें हम असम को बाढ़ से मुक्त करेंगे। उन्होंने कहा असम सरकार ने बनाई योजना जो 5 साल के भीतर असम में बाढ़ को अतीत की बात बना देगी।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुवाहाटी में पार्टी की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत राज्य के अन्य पार्टी नेता शामिल मौजूद रहे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि राहुल गांधी ने कांग्रेस को (2019 में) सत्ता में आने पर पूर्वोत्तर से अफस्पा (AFSPA) हटाने का एजेंडा दिया, तो वह तुष्टिकरण के लिए था। जब मुझसे यह पूछा गया तो मैंने कहा कि हम पहले पूर्वोत्तर में शांति लाएंगे और फिर AFSPA को हटाएंगे लेकिन केवल तुष्टिकरण के लिए ऐसा नहीं करेंगे।

 

First published on: Oct 08, 2022 03:48 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola