नई दिल्ली: नेशनल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी ने देश भर में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के ठिकानों पर छापेमारी की। इसके विरोध में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) ने आज बंद बुलाया था। विरोध कर रहे संगठन के कार्यकर्ता हिंसक हो उठे। पीएफआई समर्थकों ने कई जगह बस और कारों में तोड़फोड़ की है। कन्नूर में पीएफआई का विरोध प्रदर्शन और उग्र होता जा रहा है। मत्तानूर में आरएसएस (RSS) के एक कार्यालय पर पीएफआई के दो लोगों द्वारा पेट्रोल बम फेंका है। साथ ही तमिलनाडु में बीजेपी ऑफिस में भी हमला करने का आरोप लगा है।
अभी पढ़ें – ‘डाइनेस्टी, मनी और कट्टा’, जेपी नड्डा ने तमिलनाडु में बताई DMK की परिभाषा
बसों पर फेंके गए पेट्रोल बम
पूरे राज्य में सार्वजनिक परिवहन की बसों पर पथराव होने, दुकानों, वाहनों को क्षति पहुंचाने और हिंसा की घटनाओं की भी सूचना मिली है। केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोझिकोड, वायनाड और अलाप्पुझा समेत विभिन्न जिलों में केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों पर पथराव किया गया। स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार, एक वाहन पर पेट्रोल बम फेंका गया, जो कन्नूर के नारायणपारा में अखबार वितरित करने जा रहा था।
5 PFI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा
राज्य हिंसा बढ़ने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस के मुताबिक कोल्लम में मोटर साइकिल सवार PFI कार्यकर्ताओं ने 2 पुलिसकर्मियों पर हमला किया। इधर, तिरुवनंतपुरम में हिंसा करने वाले 5 PFI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा है। केरल में हो रहे हिंसक प्रदर्शन के बीच केरल हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। अदालत ने कहा कि हड़ताल पर उसने पहले ही रोक लगा रखी है और सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। अदालत ने राज्य प्रशासन को उसके हड़ताल पर प्रतिबंध संबंधी आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
अभी पढ़ें – जगे हो…? जब आधी रात विदेश मंत्री जयशंकर को पीएम मोदी ने किया फोन, वजह थी ऑपरेशन ‘देवी शक्ति’
NIA ने देश के 15 राज्यों में मारी रेड
NIA ने 22 सिंतबर को देश भर में PFI के 150 ठिकानों पर छापेमारी की। ये रेड 15 राज्यों में मारी गई। इसमें सौ से ज्यादा टेरर फंडिग के आरोपी गिरफ्तार किए गए। रेड में करीब 300 से ज्यादा NIA अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान जांच एजेंसी ने PFI के 106 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
13 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
17 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
20 hrs agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
1 day agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
1 day agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
1 day agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
1 day ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
1 day agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
1 day agoसुनील गावस्कर ने बताया कैसे न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतेगी टीम इंडिया?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines