AC Side Effects: गर्मियों के मौसम में एसी की हवा में रहना किसको नहीं पसंद। एसी आजकल हर किसी के घर में होता है। दफ्तर, स्कूल हर जगह एसी लगे हैं। ऐसे में हमारा शरीर एसी की हवा का आदि हो गया है। जहां पहले लोग पंखे की हवा में खुद को संतुष्ट कर लेते थे, अब एसी भी उन्हें पूरी तरह ठंडक नहीं दे पाता है। मगर क्या आप जानते हैं हर समय एसी की हवा में बैठना आपके शरीर को गंभीर बीमारियों की तरफ धकेल रहा है। चलिए, जानते हैं एसी कैसे हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा रहा है।
एसी की हवा में रहने के 5 नुकसान
एक रिसर्च के अनुसार, जो लोग हमेशा एयर कंडीशनर की हवा में बैठते हैं, उनका शरीर नेचुरल वेंटिलेशन सिस्टम को एक्सेप्ट नहीं कर पाता है। ‘सिक बिल्डिंग सिंड्रोम’ एक ऐसा मेडिकल टर्म है जिसके चलते शरीर की कार्यक्षमता कमजोर हो जाती है। एसी की हवा में रहने से रेस्पिरेटरी, स्किन जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। जैसे:-
डिहाइड्रेशन
एसी की हवा शरीर को ठंडक पहुंचाती है, मगर शरीर के जलस्तर को कम कर देती है। दरअसल, एसी की हवा से शरीर का जो प्राकृतिक फ्लूड होता है, वह सूखने लगता है, जो डिहाइड्रेशन की समस्या पैदा करता है।
ये भी पढ़ें- खीरे-टमाटर का सलाद रोज खाना भी पड़ सकता है भारी! जानें नुकसान
ड्राई स्किन
एसी की हवा से न सिर्फ शरीर, बल्कि त्वचा भी सूखने लगती है। इससे ड्राई स्किन की समस्या होती है। ड्राई स्किन से आंखों में भी ड्राइनेस होने लगती है। एसी की हवा से त्वचा खिंची-खिंची और बेजान होने लगती है। ड्राई स्किन से खुजली की समस्या भी होती है।
सांस लेने में परेशानी
हालांकि, एसी की हवा से हमें हवा महसूस होती है, शरीर को ठंडक मिलती है, मगर एसी की हवा से सांस संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। एसी की हवा से श्वास नली में ड्राइनेस होने लगती है और नाक भी सूखने लगती है। इस स्थिति में सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है। नाक से हवा लेने में इतनी कठिनाई होती है कि इंसान मुंह से सांस लेने लगता है। मुंह से सांस लेने पर हवा के साथ धूल-मिट्टी भी शरीर के अंदर चले जाते हैं।
जोड़ों व हड्डियों में दर्द
एसी की हवा शरीर की हड्डियों और मांसपेशियों को नुकसान पहुंचाती है। एसी की ठंडी हवा जोड़ों में हो रहे दर्द को बढ़ाने का काम करती है। खासतौर पर, बुजुर्गों के साथ ऐसा जरूर होता है। इन लोगों को एसी की हवा से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
क्लाइमेट चेंज में परेशानी
जो लोग एसी की हवा पर पूरी तरह निर्भर रहते हैं, ऐसे लोगों को मौसम या जगह बदलते ही तरह-तरह की समस्याएं होने लगती हैं, क्योंकि इनका शरीर सिर्फ एक ही मौसम को अडैप्ट कर पाता है। इन लोगों को वातावरण में बदलाव होते ही बीमारियां घेर लेती हैं। ऐसे लोगों का शरीर नेचुरल टेम्परेचर को बिल्कुल भी सहन नहीं कर पाता है।
इन तरीकों से एसी की हवा का उपयोग करें
- अगर आप हमेशा एसी में रहते हैं, तो अपने हाइड्रेशन का ख्याल रखें, दिनभर में लगभग 3-4 लीटर पानी पिएं।
- ह्यूमिडिफायर को घर में लगाएं। इस उपकरण से घर में मॉश्चर की कमी नहीं होगी।
- ज्यादा समय तक एसी को चलने न दें, रूम का टेम्परेचर ठंडा होने पर उसे बंद कर दें। ऐसा करने से शरीर ठंडा होने से बचेगा और हड्डियों में दर्द भी नहीं होगा।
ये भी पढ़ें – ये 7 संकेत बताएंगे आप हेल्दी है या नहीं? जानें अपना हेल्थ स्टेटस
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
1 hr agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
3 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
3 hrs agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
4 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
4 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
5 hrs agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
6 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
6 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines