Craftland Map Design Event: Garena द्वारा Free Fire MAX में नया इवेंट जारी किया गया है. इसमें हिस्सा लेकर आप मुफ्त में हजारों डायमंड्स पा सकते हैं. प्लेयर्स के पास मालामाल होने का ये सुनहरा मौका है. हालांकि, इनाम जीतना आसान नहीं होगा. इसके लिए थोड़ी मेहनत करनी होगी और मैप डिजाइन करना पड़ेगा. अगर मैप को चुना गया, तो मुफ्त में हजारों डायमंड्स इनाम के रूप में आपके हो जाएंगे. आइए Free Fire MAX के इस खास इवेंट के बारे में बात करते हैं.
Free Fire MAX में आया नया इवेंट
Garena ने Free Fire India इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा ऐलान किया कि Map Creation Contest की वापसी हो गई है. इसमें Haunted थीम को शामिल किया गया है. आपको Craftland में मैप तैयार करना है. ये इवेंट कल से शुरू हो जाएगा और आप 19 अक्टूबर से पहले मैप बनाकर सबमिट कर सकते हैं. अगर किस्मत अच्छी रही, तो आपको हजारों डायमंड इनाम के रूप में मिलेंगे. बता दें कि कुल 10 लोगों को डायमंड इनाम के रूप में मिलेंगे. नीचे पूरी जानकारी है:
- 1x पहला इनाम: 2,000 डायमंड्स
- 2x दूसरा इनाम: 1,500 डायमंड्स
- 3x तीसरा इनाम: 1,000 डायमंड्स
- 5x लोगों को इनाम: 500 डायमंड्स
कैसे लें इवेंट में हिस्सा?
Garena ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि इवेंट में हिस्सा कैसे लिया जा सकता है. नीचे सभी स्टेप्स है और इनका कल से पालन किया जा सकता है:
- आपको एक डरावना मैप तैयार करना है. जितना डरावना होगा, उतना बेहतर. आप दो बार एंट्री कर सकते हैं.
- मैप का फॉर्मेट: HORROR_YOURGAMERNAME होना चाहिए. उदाहरण के लिए HORROR_CAROLINE. इस पैटर्न में मैप को नाम देना है.
- आपको मैप के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डालने हैं और #FREEFIREMAX #CRAFTLAND #FFMCREATIVE हैशटैग का उपयोग करना है.
- आपको Free Fire India के बायो में जाकर एक लिंक पर क्लिक करना है और फॉर्म भरना है. इसमें IGN समेत मैप की जानकारी देनी होगी.
इस प्रक्रिया के साथ एंट्री हो जाएगी और फिर किस्मत रही, तो आपको इनाम मिल जाएगा.
ये भी पढ़ें:- 1 या 2 नहीं… Free Fire MAX में 9-9 धमाकेदार इवेंट की एंट्री, दिवाली सीजन में फ्री में मिलेंगे अनोखे इनाम
संबंधित खबरें
Free Fire MAX फैंस की ‘लॉटरी’! 12 नवंबर 2025 के नए रिडीम कोड हुए रिलीज, पाएं बंपर इनाम
331 days agoDesi Gamers vs UnGraduate Gamer: किसके Free Fire MAX में बेहतर स्टैट्स है?
332 days agoAjjubhai vs Raistar: किसके Free Fire MAX में बेहतर स्टैट्स है?
334 days agoFree Fire MAX फैंस की लगी 'लॉटरी'! 6 नवंबर 2025 के नए रिडीम कोड से पाएं एक से एक शानदार इनाम
337 days agoFree Fire MAX फैंस की खुल गई किस्मत, आज के रिडीम कोड से फ्री में मिल रहे हैं बंपर इनाम
340 days agoFree Fire MAX फैंस की लगी 'लॉटरी', नए रिडीम कोड से फ्री में पाएं एक से एक धमाकेदार इनाम
341 days agoFree Fire MAX ने उठाया सख्त कदम, लाखों भारतीय फैंस के अकाउंट हमेशा के लिए बैन, क्या है असली वजह?
343 days agoFree Fire MAX फैंस की चमकी किस्मत, आया रिडीम कोड से बंपर इनाम पाने का सुनहरा मौका
343 days agoFree Fire MAX फैंस की बल्ले-बल्ले, आ गया नया OB51 अपडेट, ये खास फीचर्स बढ़ाएंगे रोमांच
345 days agoFree Fire MAX फैंस की चमकी किस्मत, रिडीम कोड से आज पाएं बंडल्स, गन स्किन्स समेत कई मुफ्त इनाम
346 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines