वेल्डिंग करते-करते बना डाली BGMI की असली बगी, कौन हैं रातों-रात सेलेब्रिटी बने करण कार्गवाल?

BGMI की बगी को एक व्यक्ति असल जीवन में लेकर आया है। उसने अपनी स्किल्स का उपयोग करके खुद की बगी तैयार की। अब उनका इंटरव्यू सामने आया है। आइए उनके बारे में जानते हैं।

BGMI, Buggy

BGMI की बगी किसने बनाई है?

Who Made BGMI Buggy: BGMI की फेमस बगी को एक व्यक्ति असल जीवन में ले आया है। BGMI ने हाल ही में कोलैबरेशन में वीडियो डाली है और बगी का नया लुक दिखाया है। इस स्पेशल कार को बनाने वाले व्यक्ति का खास इंटरव्यू आया है। वो वेल्डिंग करते-करते BGMI की बगी बनाने के कारण रातों-रात सेलेब्रिटी बन गए हैं। सभी BGMI फैंस के बीच उनका चर्चा है। अब उन्होंने अपने सफर और बगी बनाने के अनुभव को साझा किया है।

विज्ञापन

BGMI की बगी बनाने वाले का क्या नाम है?

BGMI ने वीडियो डाला, जिसमें बगी बनाने वाले ने कहा, ‘ये गेम इतना अच्छा था कि मैं इससे प्रेरित हुआ। यह एक अलग ही किस्म का जूनून था। इसने मुझे मजबूर कर दिया कि मैं गेम के अंदर कि चीज को असल दुनिया में लेकर आऊं। मेरा नाम कारण कार्गवाल है और मैं श्री गंगानगर, राजस्थान का रहने वाला हूं। मैं पिछले 5 साल से भारतीय रेलवे में वेल्डर टेक्नीशियन के तौर पर काम कर रहा हूं। मुझे नई-नई चीजें बनाने का शौक है। पिछले साल मैंने वेल्डिंग मशीन ली थी और सोचा था कि कुछ बनाना सीखेंगे। BGMI की बगी मुझे एक शानदार लगती है। मैंने सोचा कि अपने पैशन को असल जीवन में लेकर आए और मेरा यह सपना सच हो गया है। मैंने कोविड से BGMI खेलना शुरू किया था।’

विज्ञापन

पिता और भाई का मिला था साथ?

वीडियो के दौरान ही करण ने कहा, “मैंने सोचा कि गेम की जो चीज है, वो असल जीवन में आ जाए, तो कैसा लगेगा। वेल्डिंग के साथ मैंने सीखा कि समस्याओं का हल कैसे निकाला जाए। हफ्ते में एक दिन आराम मिलता था। अगर बगी बनाने में कोई समस्या होती थी, तो मेरे पापा मदद करते थे,जिससे उसकी परफॉर्मेंस में सुधार हो। मेरा भाई एडिटिंग देखता था। ऐसा लगता है कि जो मैंने निजी लेवल पर शुरू किया था, उसने मेरे जीवन में प्रभाव छोड़ा है। मैं अपनी कहानी सभी को सुनने पर मजबूर हो गया। मैंने जो बगी को असली में देखने का सपना रखा था, आज वो ही 2 लाख से ज्यादा लोगों का सपना है। यकीन नहीं होता कि इतने लोगों ने मुझे चुना। BGMI को मैं दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने मेरी कहानी सभी तक पहुंचाई।’

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ