CarryMinati Voice Pack: BGMI में हमेशा ही नए और शानदार फीचर्स आते रहते हैं। गेम में आप दोस्तों से आपस में बात कर सकते हैं। हालांकि, कई लोग BGMI द्वारा बनाए गए वॉइस मैसेज का उपयोग करते हैं। BGMI के भारत में आने के बाद Scout समेत कई सारे यूट्यूबर के वॉइस पैक आए हैं। उनकी आवाजों का उपयोग आप गेम में कर सकते हैं। अब भारत के सबसे बड़े यूट्यूबर में से एक CarryMinati का तड़का भी गेम में लगने वाला है।
BGMI में लगा यूट्यूबर CarryMinati का तड़का
BGMI ने CarryMinati की आवाज को गेम में जोड़ दिया है। अब खिलाड़ी उनका वॉइस पैक अलग-अलग स्थिति में उपयोग कर सकते हैं। सभी को पता है कि CarryMinati कितने फनी यूट्यूबर हैं और सभी उनकी वीडियो देखकर हंसी से लोटपोट हो जाते हैं। अब इस शानदार यूट्यूबर की आवाज BGMI में उपयोग करके आप गेम का मजा दोगुना कर सकते हैं। उनका वॉइस पैक बेहद मजेदार है। जब आप इनका उपयोग करेंगे, तो साथी जरूर उनकी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
BGMI में CarryMinati का वॉइस पैक कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
BGMI में CarryMinati का वॉइस पैक मुफ्त में नहीं मिलेगा। इसके लिए UC खरीदनी होगी और क्रेट खोलनी होगी। अगर किस्मत रही, तो आपको आवाज मिल जाएगी। नीचे वॉइस पैक हासिल करने का तरीका है:
स्टेप 1: BGMI को अपने फोन पर खोलें और ID लॉगिन रखें।
स्टेप 2: आपको क्रेट सेक्शन में जाना है और यहां आपको CarryMinati Crate के विकल्प पर क्लिक करना है।
CarryMinati का वॉइस पैक
स्टेप 3: आपको UC खर्च करने का विकल्प दिखेगा। ध्यान रखें कि वॉइस पैक पाने के लिए काफी करेंसी खर्च करनी होगी। अमूमन एक क्रेट खोलने के लिए 60 UC लगती है लेकिन अभी 12 में काम हो जाएगा, वहीं 10 का पैक 540 UC में मिल रहा है।
स्टेप 4: आपको UC पर क्लिक करके क्रेट खोलनी है। काफी बार असफलता मिलने के बाद अगर किस्मत रही, तो CarryMinati वॉइस पैक आपका हो जाएगा।
स्टेप 5: पैक मिलने के बाद इन्वेंट्री सेक्शन में जाएं और ऑडियो फाइल्स या वॉइस के विकल्प पर क्लिक करें। आपको CarryMinati वॉइस पैक चुनना है। इसके बाद अब गेम में उनकी आवाज का मजा ले पाएंगे।
ये भी पढ़ें:- BGMI की सोशल मीडिया पर उड़ी धज्जियां, फैंस ने जमकर लगाई लताड़, मजेदार वीडियो पर निकाला गुस्सा
संबंधित खबरें
BGMI में FREE UC और Royale Pass पाने का सबसे आसान और सिक्योर तरीका
141 days agoBGMI फैंस की बल्ले-बल्ले, 4.1 अपडेट की रिलीज डेट का खुलासा, नए फीचर्स की होगी जमकर बारिश
331 days ago'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है...' BGMI ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, अपडेट के साथ बदल जाएगा गेम!
335 days ago1 करोड़ का BGMI टूर्नामेंट हारकर भी 'मालामाल' हुई भारतीय टीमें, कौन बना दिल्ली में हुए इंटरनेशनल कप का चैंपियन?
338 days agoBGMI का भारतीय प्लेयर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन, अचानक बैन कर दिए लाखों अकाउंट, जानिए असली कारण
342 days ago1 करोड़ के BGMI टूर्नामेंट में 'मालामाल' होंगी टीमें! कब, कहां और कैसे LIVE देखें BMIC?
344 days agoBGMI 4.1 अपडेट का काउंटडाउन शुरू, रिलीज डेट हुई लीक! नए फीचर्स के साथ खेलने का मजा होगा दोगुना
345 days agoBGMI फैंस की लगी 'लॉटरी'! आया मुफ्त में इमोट और गन स्किन पाने का मौका, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
348 days agoBGMI में ये 3 बड़ी गलतियां पड़ेंगी भारी, कभी नहीं बन पाएंगे सफल ईस्पोर्ट्स प्लेयर! अभी कीजिए बदलाव
350 days agoBGMI में लगातार हो रहे 'फिसड्डी'? ये 3 तरीके दिलाएंगे रैंक मैचों में सबसे ज्यादा जीत
355 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines