---विज्ञापन---

BGMI angle-right

BGMI की सोशल मीडिया पर उड़ी धज्जियां, फैंस ने जमकर लगाई लताड़, मजेदार वीडियो पर निकाला गुस्सा

BGMI के हालिया अपडेट के बाद ग्लीच की संख्या बढ़ गई है और फैंस बेहद परेशान हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला और डेवलपर्स की जमकर लताड़ लगाई।

---विज्ञापन---

Fans Angry BGMI Glitches: BGMI को भारत में लाखों फैंस द्वारा खेला जाता है। PUBG Mobile के बैन के कुछ समय बाद Krafton द्वारा BGMI को लाया गया था। यह गेम जरूर पसंद किया जाता है लेकिन गेम के अंदर कुछ समस्याएं चल रही हैं, जिनसे सभी बेहद परेशान चल रहे हैं। उन चीजों का जिक्र करके अब फैंस BGMI को सोशल मीडिया पर धज्जियां उड़ा रहे हैं और लताड़ लगाया जा रही है।

BGMI पर फैंस ने निकाला गुस्सा

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो डाली, जिसमें उन्होंने TDM और क्लासिक गेमप्ले की तुलना की। इसपर फैंस ने BGMI में हाल ही में आए अपडेट को लेकर सवाल खड़े किए। कई सारे लोगों को माइक ग्लीच की समस्या आ रही है, जहां उन्होंने दो बार आवाज सुनाई दे रही है। इसके साथ कुछ लोगों का गेम बीच में ही बंद हो जा रहा है। उन्होंने BGMI की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपना गुस्सा दिखाया और इन समस्याओं से डेवलपर्स को अवगत कराने की कोशिश की। कमेंट्स के रिप्लाई में भी अन्य लोगों ने जवाब देते हुए बताया कि उन्हें भी यही समस्या आ रही है।

---विज्ञापन---

आप नीचे फोटो में फैंस की प्रतिक्रियाएं देख सकते हैं:

BGMI, BGMI Fans Reaction

BGMI पर फैंस का दिखा गुस्सा

---विज्ञापन---

BGMI में वॉइस ग्लीच बन गया है बड़ी परेशानी

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में हर कुछ समय में अपडेट आते हैं और फैंस को उम्मीद रहती है कि इसके साथ गेम बेहतर हो जाएगा। अमूमन गेम में नए फीचर्स आते हैं और ग्लीच सही हो जाते हैं। हालांकि, बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया का हालिया 3.9 अपडेट नई चीजें लाने के साथ-साथ मुश्किल का सबब भी बना है। एंड्रॉइड और iOS में खेलने वाले प्लेयर्स और उनके साथियों को गेम और वॉइस चैट दो बार सुनाई दे रही है। अपडेट आए एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है लेकिन अब तक Krafton ने ग्लीच को सही नहीं किया है, जो निराशाजनक बात है। इसी वजह से लगता है कि BGMI पर फैंस का गुस्सा जायज है।

ये भी पढ़ें:- BGMI खेलने वाले प्लेयर ने जीता बंपर ईनाम, तोहफे में मिली 19 लाख की लिमिटेड एडिशन कार

---विज्ञापन---
First published on: Jul 27, 2025 05:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola