BGMI इवेंट में इस टीम ने जीते 4 लाख रूपये, Scout, Mortal के हाथ खाली, मिली करारी हार

स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर BGMI का इवेंट देखने को मिला था, जिसका समापन हो गया है। एक फेमस टीम ने इसे जीता और 4 लाख रूपये की राशि अपने नाम कर ली। Scout और Mortal की टीम असफल रही।

BGMI, Scout

इस BGMI टूर्नामेंट को FS Esports ने जीता

BGMI OG vs NG Legacies Clash: BGMI का OG vs NG लिगेसी क्लैश काफी चर्चा का विषय रहा। दो दिनों तक यह टूर्नामेंट चला, जहां 16 लोकप्रिय टीमों ने हिस्सा लिया। अब विजेता सामने आ गए हैं। FS Esports ने इस प्रतियोगिता में जीत दर्ज की और 4 लाख रूपये अपने नाम किए। Scout की Team Ind और Mortal की OG Soul टीम के हाथ खाली रहे और उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

BGMI के OG vs NG टूर्नामेंट में किस टीम को मिले कितने रूपये?

टॉप 3 टीम टीमों को ही पैसे मिले। टूर्नामेंट के विजेता FS Esports रहे, जिन्होंने दो दिन के खेल में कुल 151 अंक हासिल किए। 8 मैचों में से 2 में उनकी जीत देखने को मिली और उन्होंने कुल 60 एलिमिनेशन किए। Meta Ninza दूसरे स्थान पर रहे, जिन्होंने कुल 111 अंक प्राप्त किए। उन्होंने भी दो मैचों में जीत दर्ज की लेकिन सिर्फ 31 एलिमिनेशन करने में सफल रहे। तीसरे स्थान पर IQOO Soul रही, जिन्होंने 106 अंक हासिल किए और सिर्फ एक जीत दर्ज की। उन्होंने 47 एलिमिनेशन किए। नीचे इन टीमों की मिली इनामी राशि की लिस्ट है:

विज्ञापन
स्थान इनाम टीम
विजेता ₹400,000FS Esports
उपविजेता ₹200,000Meta Ninza
तीसरा स्थान ₹100,000IQOO Soul

BGMI OG vs NG सीरीज की फाइनल अंकतालिका

BGMI के 14 और 15 अगस्त को हुए इस इवेंट में कई सारे दिग्गज प्रो प्लेयर्स ने हिस्सा लिया। नई और पुरानी जनरेशन की टीमें भी आमने-सामने थीं। नीचे पूरा पॉइंट्स टेबल है:

रैंक टीम रैंक पॉइंट्स
विजेताFS Esports115
उपविजेता Meta Ninza111
तीसरा स्थानIQOO Soul106
चौथा स्थानTeam Megastars97
5वां स्थानTeam AustinOG92
6वां स्थानMedal Esports90
7वां स्थानHero Xtreme GodLike72
8वां स्थानTeam Tamilas71
9वां स्थानTeam Shadow 761
10वां स्थानTeam Soul60
11वां स्थानIQOO 8Bit52
12वां स्थानTeam Bhaijanz47
13वां स्थानTeam IND37
14वां स्थानTeam 8It33
15वां स्थानTeam Hydra31
16वां स्थानOnePlus19

ये भी पढ़ें:- BGMI में कौन सी है सबसे बेस्ट स्नाइपर? दूरी पर मौजूद दुश्मनों को एक गोली में कर सकते हैं चित

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ