BGMI 4.1 Update Release Date: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के नए अपडेट के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. 4.0 अपडेट काफी सफल साबित हुआ था और अब अगले वर्जन पर सभी की नजर है. BGMI ने इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है. कुछ दिनों में BGMI फैंस की बल्ले-बल्ले होने वाली है और वो नया अपडेट डाउनलोड करके खास फीचर्स का मजा ले सकते हैं. आपको बता दें कि एक या दो नहीं, बल्कि कई सारे अलग-अलग फीचर्स की नए अपडेट के साथ बारिश होने वाली है.
BGMI फैंस के लिए खुशखबरी
BGMI ने आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है कि 13 नवंबर 2025 को नया अपडेट आएगा. बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के 4.1 अपडेट के साथ गेम में खास फीचर्स शामिल होने वाले हैं. सभी के मन में सवाल होगा कि 13 नवंबर को कितने बजे अपडेट आ जाएगा. बता दें कि अलग-अलग शिफ्ट में एंड्रॉइड के लिए अपडेट रिलीज होगा. 30% रिलीज सुबह 6:30, 50% रिलीज 9:30 और 100% रिलीज 11:30 बजे हो जाएगा. ऐसे में 12 बजे के करीब आप 4.1 वर्जन डाउनलोड कर पाएंगे. अगर iOS की बात करें, तो सुबह 9:30 को अपडेट उपलब्ध हो जाएगा.
ये भी पढ़ें:- Ajjubhai vs Raistar: किसके Free Fire MAX में बेहतर स्टैट्स है?
BGMI के नए अपडेट के साथ होगी फीचर्स की बारिश
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के 4.1 अपडेट के साथ गेम में एक खास फ्रॉस्टी फनलैंड मोड की एंट्री होगी. सर्दियों की थीम से जुड़ा मोड आने वाला है. इसमें पेंगुइनविल और पेंगुइन टाउन जैसी अलग-अलग जगहें मौजूद रहेंगी, जहां लैंड करके गेमिंग का आनंद लिया जा सकता है. बता दें कि इससे जुड़ी थीम के आयटम्स भी लूट के लिए उपलब्ध रहने वाले हैं.
बताया जा रहा है कि BGMI के इस अपडेट के साथ मैजिक स्केट की एंट्री होगी. नए अपडेट में सर्दियों की थीम के आयटम्स भी रॉयल पास में शामिल होने वाले हैं. 4.1 अपडेट के बाद आप लूट क्रेट उठाकर घूम सकते हैं. इसके अलावा बोटयार्ड नाम की नई जगह को भी मैप में जोड़ा जाने वाला है.
ये भी पढ़ें:- ‘ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है…’ BGMI ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, अपडेट के साथ बदल जाएगा गेम!
संबंधित खबरें
BGMI में FREE UC और Royale Pass पाने का सबसे आसान और सिक्योर तरीका
160 days ago'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है...' BGMI ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, अपडेट के साथ बदल जाएगा गेम!
354 days ago1 करोड़ का BGMI टूर्नामेंट हारकर भी 'मालामाल' हुई भारतीय टीमें, कौन बना दिल्ली में हुए इंटरनेशनल कप का चैंपियन?
357 days agoBGMI का भारतीय प्लेयर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन, अचानक बैन कर दिए लाखों अकाउंट, जानिए असली कारण
361 days ago1 करोड़ के BGMI टूर्नामेंट में 'मालामाल' होंगी टीमें! कब, कहां और कैसे LIVE देखें BMIC?
363 days agoBGMI 4.1 अपडेट का काउंटडाउन शुरू, रिलीज डेट हुई लीक! नए फीचर्स के साथ खेलने का मजा होगा दोगुना
364 days agoBGMI फैंस की लगी 'लॉटरी'! आया मुफ्त में इमोट और गन स्किन पाने का मौका, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
367 days agoBGMI में ये 3 बड़ी गलतियां पड़ेंगी भारी, कभी नहीं बन पाएंगे सफल ईस्पोर्ट्स प्लेयर! अभी कीजिए बदलाव
369 days agoBGMI में लगातार हो रहे 'फिसड्डी'? ये 3 तरीके दिलाएंगे रैंक मैचों में सबसे ज्यादा जीत
374 days agoBGMI 4.1 अपडेट से जुड़ी जानकारी लीक! नए-नए फीचर्स की होगी एंट्री, क्या है रिलीज डेट?
375 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines