इस तारीख से शुरू BGMI Battlegrounds Series 2025 का फाइनल, 1 करोड़ की इनामी राशि के लिए होगी भिड़ंत
BGMI का Battlegrounds Series 2025 फाइनल जल्द शुरू होने वाला है। इसमें काफी सारी बड़ी टीमें हिस्सा लेने वाली हैं और कुल राशि 1 करोड़ होगी। आइए टूर्नामेंट से जुड़ी छोटी-बड़ी हर जानकारी पता करते हैं।
Battlegrounds Series 2025 Grand Finals: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) iQOO Battlegrounds Series 2025 के सेमीफाइनल का अंत हो गया है। अब फाइनल पर फैंस की नजर है और इसकी शुरुआत कल यानी 8 अगस्त 2025 से होने वाली है। इस इवेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं और प्रतियोगिता की इनामी राशि 1 करोड़ रूपये है। सभी टीमों को अपने पायदान के हिसाब से 1 करोड़ में से कुछ न कुछ राशि मिलेगी।
BGMI Battlegrounds Series 2025 फाइनल में हिस्सा लेने वाली टीमों की लिस्ट
Battlegrounds Series 2025 के फाइनल में 16 टीमें मौजूद रहेंगी। 8 ग्रुप स्टेज द्वारा इसमें आई हैं, वहीं 8 ने सेमीफाइनल द्वारा जगह बनाई है। नीचे टीमों की लिस्ट है:
Advertisment
Genesis Esports
Gods Reign
Cincinnati Kids
Team Forever
Meta Ninza
Likitha Esports
K9 Squad
True Rippers
Phoenix Esports
Orangutan
Team 8Bit
Wyld Fangs
Revenant XSpark
Reckoning Esports
Vasista Esports
Gods For Reason
iQOO Battlegrounds Series में इनामी राशि का वितरण कैसे होगा?
विजेता को 55 लाख का इनाम मिलेगा, वहीं उपविजेता 15 लाख रूपये के साथ घर जाएगा। सभी 16 टीमों को कुछ न कुछ राशि मिलेगी। नीचे इनाम के वितरण की जानकारी है:
स्थान
इनामी राशि (डॉलर्स में)
इनामी राशि (रूपये में)
विजेता
$62,610.26
₹5,500,000
उपविजेता
$17,075.53
₹1,500,000
तीसरा स्थान
$8,537.76
₹750,000
चौथा स्थान
$3,984.29
₹350,000
पांचवां स्थान
$2,845.92
₹250,000
छठा स्थान
$2,276.74
₹200,000
7वां स्थान
$1,992.14
₹175,000
8वां स्थान
$1,992.14
₹175,000
9वां स्थान
$1,707.55
₹150,000
10वां स्थान
$1,707.55
₹150,000
11वां स्थान
$1,422.96
₹125,000
12वां स्थान
$1,422.96
₹125,000
13वां स्थान
$1,138.37
₹100,000
14वां स्थान
$1,138.37
₹100,000
15वां स्थान
$853.78
₹75,000
16वां स्थान
$853.78
₹75,000
Battlegrounds Series 2025 के फाइनल का क्या होगा फॉर्मेट?
iQOO द्वारा आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट के फाइनल का फॉर्मेट एकदम सिंपल है। कुल तीन दिन तक फाइनल चलने वाला है। 8 अगस्त को पहला, 9 को दूसरा और 10 अगस्त 2025 को तीसरा दिन रहेगा। हर दिन 6-6 मैच होंगे। इस हिसाब से टूर्नामेंट में 18 मुकाबले देखने को मिलेंगे और पॉइंट्स टेबल में जो आगे होगा, उसे विजेता घोषित कर दिया जाएगा।