खिलाड़ियों की कल्पना हुई सच, एक व्यक्ति ने असली में बना दी BGMI की अनोखी कार, वीडियो वायरल

BGMI की एक अनोखी कार को खिलाड़ी असल जीवन में लेकर आ गया है। उसने बगी नाम की कार को तैयार कर दिया है और इसका ट्रेलर वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह आपको भी हैरान कर देगा।

BGMI Buggy Car

BGMI की बगी असल जीवन में उतर आई

विज्ञापन

BGMI Buggy in Real Life: BGMI को फैंस पसंद करते हैं और उनका इस गेम से अलग ही कनेक्शन हो गया है। गेम में एक से दूसरी जगह जाने के लिए कार उपलब्ध है। इसी बीच दो व्यक्तियों के लिए बगी नाम की कार मौजूद है। यह ऑफ-रोडिंग के लिए शानदार विकल्प है। कई सारे खिलाड़ियों ने जरूर एक न एक बार कल्पना की होगी कि उन्हें बगी असल जीवन में चलाने का मौका मिल जाए। अब प्लेयर्स की कल्पना सच हो गई है। एक व्यक्ति ने ये अनोखी कार असली में बना दी है।

एक खिलाड़ी ने बना दी BGMI की अनोखी कार

इंस्टाग्राम पर करण कार्गवाल नाम के एक कंटेंट क्रिएटर हैं। वो अलग-अलग तरह की चीजें बनाते हैं। उन्होंने काफी समय पहले BGMI की फेमस बगी (Buggy) कार बनाना शुरू किया था। उन्होंने इससे जुड़ी वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट की और फैंस को पूरा सफर दिखाया। अब यह पूरा हो गया है और BGMI के साथ उनका कोलैबरेशन भी हो रहा है। BGMI ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया और बताया कि सपने असल जीवन में कदम रखने वाले हैं।

Advertisment

BGMI द्वारा पोस्ट किया गया ट्रेलर वायरल

BGMI ने पोस्ट डालने के अलावा एक ट्रेलर भी पोस्ट किया। इसमें करण नजर आ रहे हैं और उनकी बगी का एक छोटा सा टीजर दिख रहा है। करण द्वारा बनाई गई इस खास कार से जुड़ी वीडियो और बगी का लुक अपने उनके इंस्टाग्राम पेज पर देख सकते हैं। ट्रेलर ही इतना वायरल हो रहा है तो जब पूरी वीडियो आएगी, तो जरूर सोशल मीडिया पर धमाका होगा।

कब आएगा BGMI की असली बगी का लुक?

BGMI ने अपने सोशल मीडिया द्वारा ऐलान किया कि 7 अगस्त 2025 यानी कल इस खास कार का पूरा लुक देखने को मिलेगा। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के साथ कोलैबरेशन में यह लुक सामने आएगा। फैंस का उत्साह भी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में दिख रहा है, जो दिखाता है कि कल जब लुक सामने आएगा, तो खुशी का ठिकाना नहीं होगा।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ