BGMI Lakhs Accounts Banned: BGMI को भारत में लाखों लोगों द्वारा खेला और पसंद किया जाता है. इस गेम में हर कोई अच्छा प्रदर्शन करके रैंक बढ़ाना और अपना मनोरंजन करना चाहता है. भारतीय प्लेयर्स को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी स्किल्स में सुधार करना होता है लेकिन ये काम आसान नहीं है. इसके लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी होती है लेकिन कई सारे लोग गलत तरीकों का उपयोग करते हैं. हालांकि, उनके खिलाफ BGMI सख्त कदम उठाता है और उन्हें गेम से बैन कर देता है. सितंबर महीने की रिपोर्ट अब सामने आई है, जहां लाखों अकाउंट बैन हो चुके हैं.
BGMI ने अचानक बैन कर दिए लाखों अकाउंट
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हर महीने एक रिपोर्ट पोस्ट करता है. इसके द्वारा वो बताते हैं कि उन्होंने उस महीने में कितने अकाउंट बैन किए हैं. अब BGMI ने पोस्ट डालते हुए बताया कि सितंबर 2025 में उन्होंने 4,08,992 अकाउंट बैन कर दिए हैं. अलग-अलग रैंक के प्लेयर्स को गेम से हमेशा के लिए हटा दिया गया है. इसी बीच ये बात भी सामने आई है कि चीटिंग के बारे में बताने वाले 1912 कंटेंट को भी BGMI ने हटाने का फैसला किया है.
ये भी पढ़ें:- Free Fire MAX फैंस की बल्ले-बल्ले, आ गया नया OB51 अपडेट, ये खास फीचर्स बढ़ाएंगे रोमांच
BGMI ने किन कारणों से लगाया बैन?
Krafton ने अपनी रिपोर्ट में ये भी बताया कि किन कारणों से अकाउंट को बैन किया गया. आपको बता दें कि वॉल हैक उपयोग करने के कारण 12.8% खाते बंद कर दिए गए हैं. ऑटो एम हैक के चलते 14.1% अकाउंट को हटा दिया गया है. इसके अलावा स्पीड हैक या डैमेज से जुड़ी चीटिंग के चलते भी कई अकाउंट हमेशा के लिए बंद कर दिए गए हैं. 73% अकाउंट गेम के डाटा में बदलाव या चीटिंग करने के कारण बैन किए गए हैं.
किस रैंक के कितने प्रतिशत प्लेयर हुए बैन?
BGMI में सभी प्लेयर्स की अपने प्रदर्शन के अनुसार रैंक होती है. Conqueror से लेकर ब्रॉन्ज तक रैंक है. नीचे जानकारी है कि किस रैंक के कितने अकाउंट बैन हुए हैं:
- ब्रॉन्ज: 16.6%
- सिल्वर: 7.9%
- गोल्ड: 13.8%
- प्लैटिनम: 14.2%
- डायमंड: 13.3%
- क्राउन: 8.3%
- ऐस: 25.4%
- Conqueror: 0.6%
ये भी पढ़ें:- BGMI 4.1 अपडेट का काउंटडाउन शुरू, रिलीज डेट हुई लीक! नए फीचर्स के साथ खेलने का मजा होगा दोगुना
संबंधित खबरें
BGMI में FREE UC और Royale Pass पाने का सबसे आसान और सिक्योर तरीका
163 days agoBGMI फैंस की बल्ले-बल्ले, 4.1 अपडेट की रिलीज डेट का खुलासा, नए फीचर्स की होगी जमकर बारिश
353 days ago'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है...' BGMI ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, अपडेट के साथ बदल जाएगा गेम!
357 days ago1 करोड़ का BGMI टूर्नामेंट हारकर भी 'मालामाल' हुई भारतीय टीमें, कौन बना दिल्ली में हुए इंटरनेशनल कप का चैंपियन?
360 days ago1 करोड़ के BGMI टूर्नामेंट में 'मालामाल' होंगी टीमें! कब, कहां और कैसे LIVE देखें BMIC?
366 days agoBGMI 4.1 अपडेट का काउंटडाउन शुरू, रिलीज डेट हुई लीक! नए फीचर्स के साथ खेलने का मजा होगा दोगुना
367 days agoBGMI फैंस की लगी 'लॉटरी'! आया मुफ्त में इमोट और गन स्किन पाने का मौका, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
370 days agoBGMI में ये 3 बड़ी गलतियां पड़ेंगी भारी, कभी नहीं बन पाएंगे सफल ईस्पोर्ट्स प्लेयर! अभी कीजिए बदलाव
372 days agoBGMI में लगातार हो रहे 'फिसड्डी'? ये 3 तरीके दिलाएंगे रैंक मैचों में सबसे ज्यादा जीत
377 days agoBGMI 4.1 अपडेट से जुड़ी जानकारी लीक! नए-नए फीचर्स की होगी एंट्री, क्या है रिलीज डेट?
378 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines