BGMI Banned Lakhs of Accounts: BGMI में कई कोई अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है। कुछ लोग अपनी स्किल्स में सुधार करने की कोशिश करते हैं, तो वहीं कुछ चीटिंग करने के प्रयास में लगे होते हैं। BGMI में हैकर्स को लेकर समस्या आती रहती है। गेम के डेवलपर्स Krafton लगातार इसे सही करने और हैकर्स को हटाने की कोशिश करता है। कुछ ऐसा ही जुलाई 2024 में भी हुआ है, जिसका डाटा उन्होंने अब शेयर किया है।
BGMI ने बैन किए 3 लाख से ज्यादा अकाउंट्स
BGMI ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डाला और बताया कि उन्होंने 3,46,636 अकाउंट बैन कर दिए हैं। उन्होंने इतने खाते सिर्फ जुलाई 2025 में हटाए हैं, जो बड़ी बात है। साफ तौर पर Krafton हैकर्स के खिलाफ बड़ा कदम उठा रहे हैं।अलग-अलग रैंक और टियर के खिलाड़ियों को बैन किया गया है। नीचे पूरी लिस्ट है:
- ब्रॉन्ज: 17.3%
- सिल्वर: 8.7%
- गोल्ड: 16.5%
- प्लैटिनम: 15.5%
- डायमंड: 14.2%
- क्राउन: 9.3%
- ऐस: 18.0%
- कनक्वेरर: 0.6%
BGMI ने चीटिंग से जुड़ा कंटेंट भी हटाया
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में चीटिंग से जुड़ा कंटेंट भी कई लोग ऑनलाइन पोस्ट करते हैं। इससे जुड़े कंटेंट को भी हटा दिया गया है। BGMI ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जुलाई 2025 में उन्होंने 1884 कंटेंट हटाए हैं। अलग-अलग कारणों से वीडियो, इमेज और रील्स जैसे डाटा को हटाया गया है।
- गेम के डाटा में बदलाव या चीटिंग सॉफ्टवेयर का उपयोग: 80.3%
- एंटी एम हैक: 15.1%
- वॉल हैक: 6.3%
- स्पीड हैक: 0.001%
- डैमेज वाले एरिया में बदलाव: 0.08%
BGMI वेरिफाई करके अकाउंट करता है बैन
Krafton चीटिंग के पूरी तरह खिलाफ है और इसी वजह से वो हर एक अकाउंट को वेरिफाई करके ही बैन करता है। अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डेवलपर्स ने बताया कि हर एक अकाउंट को बैन किया गया है, जो BGMI की फाइल्स में बदलाव करने की कोशिश कर रहा हो या चीटिंग के लिए सॉफ्टवेयर का उपयोग करता हो। इसके अलावा Krafton ने बताया कि वो चीटिंग के पूरी तरह खिलाफ हैं और अकाउंट वापस नहीं आता है।
ये भी पढ़ें:- BGMI के 4.0 अपडेट की रिलीज डेट आई सामने! नए फीचर्स के साथ Krafton दे सकता है फैंस को तोहफा
संबंधित खबरें
BGMI में FREE UC और Royale Pass पाने का सबसे आसान और सिक्योर तरीका
164 days agoBGMI फैंस की बल्ले-बल्ले, 4.1 अपडेट की रिलीज डेट का खुलासा, नए फीचर्स की होगी जमकर बारिश
354 days ago'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है...' BGMI ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, अपडेट के साथ बदल जाएगा गेम!
358 days ago1 करोड़ का BGMI टूर्नामेंट हारकर भी 'मालामाल' हुई भारतीय टीमें, कौन बना दिल्ली में हुए इंटरनेशनल कप का चैंपियन?
361 days agoBGMI का भारतीय प्लेयर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन, अचानक बैन कर दिए लाखों अकाउंट, जानिए असली कारण
365 days ago1 करोड़ के BGMI टूर्नामेंट में 'मालामाल' होंगी टीमें! कब, कहां और कैसे LIVE देखें BMIC?
367 days agoBGMI 4.1 अपडेट का काउंटडाउन शुरू, रिलीज डेट हुई लीक! नए फीचर्स के साथ खेलने का मजा होगा दोगुना
368 days agoBGMI फैंस की लगी 'लॉटरी'! आया मुफ्त में इमोट और गन स्किन पाने का मौका, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
371 days agoBGMI में ये 3 बड़ी गलतियां पड़ेंगी भारी, कभी नहीं बन पाएंगे सफल ईस्पोर्ट्स प्लेयर! अभी कीजिए बदलाव
373 days agoBGMI में लगातार हो रहे 'फिसड्डी'? ये 3 तरीके दिलाएंगे रैंक मैचों में सबसे ज्यादा जीत
378 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines