BGMI 4.1 Update Release Date Leaked: BGMI का 4.0 अपडेट हाल ही में रिलीज हुआ था. इसके साथ गेम में कुछ खास फीचर्स रिलीज किए गए और नए मोड को जारी किया गया. कुछ लोगों को ये स्पूकी सोइरी मोड उतना ज्यादा पसंद नहीं आया है और कुछ इसे खेलना पसंद कर रहे हैं. अब नए अपडेट पर सभी की नजर है और इसी के साथ डबल धमाका होने वाला है. Battlegrounds Mobile India 4.1 अपडेट की रिलीज डेट लीक हो गई है और इसी के साथ नया मोड आएगा. BGMI में नई थीम का कैरेक्टर सेट और गन स्किन भी आ सकती है.
BGMI 4.1 अपडेट की रिलीज डेट हुई लीक
Krafton द्वारा हर दूसरे महीने में अपडेट जारी किया जाता है. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अब नवंबर 2025 में अगला वर्जन जारी होगा. BGMI का 4.0 अपडेट 11 सितंबर 2025 को आया था और अब दो महीनों के बाद नए फीचर्स के साथ गेम अपडेट हो सकता है. हर 60 दिन में अपडेट लाने से ग्लीच नहीं आते हैं और फैंस का नए फीचर्स के चलते मन लगा रहता है. Krafton India ने अभी तक तारीख नहीं बताई है लेकिन नवंबर 2025 के मध्य में अपडेट जारी हो सकता है. कुछ दिनों के बाद डेवलपर्स खुद ही ऐलान कर सकते हैं. ये अपडेट 10 से 15 नवंबर 2025 के बीच आ सकता है.
ये भी पढ़ें:- BGMI फैंस के पास ‘मालामाल’ होने का मौका, आया लाखों का कॉन्टेस्ट, ऐसे ले पाएंगे हिस्सा
BGMI के नए अपडेट में आएगी खास थीम?
लीक्स में ये भी बताया गया है कि 4.1 अपडेट के साथ नई विंटर थीम को जारी किया जा सकता है. आखिरी बार ये थीम नवंबर 2024 में आई थी. कुछ ऐसा ही अब दोबारा हो सकता है. भारत में कुछ समय बाद ठंड का मौसम शुरू हो जाएगा और इसी वजह से Krafton वैसा ही फील देने के लिए गेम में सर्दियों वाली थीम ला सकता है. पिछले कुछ अपडेट्स ने खास मोड रिलीज हो रहे हैं. ट्रांसफार्मर और स्पूकी सोइरी इवेंट काफी चर्चा का विषय बना था. अब विंटर थीम पर भी मोड आ सकता है. इस वर्जन के साथ नई स्किन्स और आयटम्स के रिलीज होने की भी उम्मीद लगाई जा सकती है. आइस थीम पर ये सभी आयटम्स रिलीज किए जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- BGMI में भूलकर भी ना करें ये 3 गलतियां, अकाउंट हमेशा के लिए हो जाएगा बैन! जान लीजिए नियम-कानून
संबंधित खबरें
BGMI में FREE UC और Royale Pass पाने का सबसे आसान और सिक्योर तरीका
163 days agoBGMI फैंस की बल्ले-बल्ले, 4.1 अपडेट की रिलीज डेट का खुलासा, नए फीचर्स की होगी जमकर बारिश
353 days ago'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है...' BGMI ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, अपडेट के साथ बदल जाएगा गेम!
357 days ago1 करोड़ का BGMI टूर्नामेंट हारकर भी 'मालामाल' हुई भारतीय टीमें, कौन बना दिल्ली में हुए इंटरनेशनल कप का चैंपियन?
360 days agoBGMI का भारतीय प्लेयर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन, अचानक बैन कर दिए लाखों अकाउंट, जानिए असली कारण
364 days ago1 करोड़ के BGMI टूर्नामेंट में 'मालामाल' होंगी टीमें! कब, कहां और कैसे LIVE देखें BMIC?
366 days agoBGMI 4.1 अपडेट का काउंटडाउन शुरू, रिलीज डेट हुई लीक! नए फीचर्स के साथ खेलने का मजा होगा दोगुना
367 days agoBGMI फैंस की लगी 'लॉटरी'! आया मुफ्त में इमोट और गन स्किन पाने का मौका, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
370 days agoBGMI में ये 3 बड़ी गलतियां पड़ेंगी भारी, कभी नहीं बन पाएंगे सफल ईस्पोर्ट्स प्लेयर! अभी कीजिए बदलाव
372 days agoBGMI में लगातार हो रहे 'फिसड्डी'? ये 3 तरीके दिलाएंगे रैंक मैचों में सबसे ज्यादा जीत
377 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines