BGMI Settings to Change: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) को काफी सारे लोग खेलते हैं और अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश में लगे होते हैं। हालांकि, वो अपनी स्किल्स में सुधार करने के बावजूद जल्दी एलिमिनेट हो जाते हैं। अमूमन अभ्यास करने से बहुत फायदा होता है लेकिन सेटिंग में कुछ बदलाव भी आपको ज्यादा से ज्यादा मैचों में जीत के करीब लेकर जा सकते हैं। आइए 5 सेटिंग पर नजर डालते हैं, जिनमें बदलाव करके आप फिसड्डी साबित होने से बच सकते हैं और आपको जबरदस्त फायदा होगा।
1. ग्राफिक सेटिंग्स
BGMI में खिलाड़ी बेहतर से बेहतर ग्राफिक्स रखना चाहते हैं, जिससे उनका खेलने का अनुभव बेहतर हो पाए। हालांकि, ग्राफिक सेटिंग में बदलाव आपको बहुत फायदा दिला सकता है। आपको बेहतर परफॉर्मेंस और कम लैग के लिए स्मूथ सेटिंग रखनी होगी। फ्रेम रेट को एक्सट्रीम करके रखे, जिससे मूवमेंट में फायदा होगा।
BGMI में ग्राफिक्स
2. क्लॉ सेटिंग
BGMI को कई लोग दो उंगलियों से खेलते हैं। हालांकि, आप क्लॉ सेटिंग का उपयोग कर सकते हैं। आपको चार उंगलियों से खेलने की कोशिश करनी चाहिए। फायर और स्कोप का बटन स्क्रीन पर आप ऊपर रख सकते हैं। शुरुआत में आपको दिक्कत होगी लेकिन आगे जाकर बहुत फायदा हो सकता है।
3. जायरोस्कोप सेटिंग का उपयोग करें
कई लोग खेलते समय उंगली से स्क्रीन को मूव करते हुए फाइट लेते हैं। यह भी अच्छा तरीका है लेकिन अगर आपको बेहतर प्रदर्शन करना है, तो जायरोस्कोप सेटिंग अप्लाई करें। इससे आप मोबाइल में उपलब्ध जायरो सेंसर का उपयोग कर पाएंगे। मोबाइल को हिलाने से गेम के अंदर भी मूवमेंट होगी। कुछ समय तक अभ्यास करने के बाद आप जायरो सेटिंग के आदी हो जाएंगे। इसके बाद आपके प्रदर्शन में 100% सुधार देखने को मिलेगा।
4. एम असिस्ट और पीक बटन को चालू करें
सेटिंग में आपको एम असिस्ट का बटन दिखेगा, उसे हमेशा ही ऑन रखना होगा। ऐसा करने से विरोधियों पर निशाना लगाने में काफी मदद मिलती है और प्रदर्शन में दोगुना सुधार आ जाता है। इसके साथ पीक बटन को भी ऑन करना है, जिससे निशाना लगाते समय आपका पूरा शरीर कवर से बाहर नहीं जाएगा। आप आसानी से पेड़ या दीवार के पीछे छुपकर निशाना लगा पाएंगे।
5. आवाज को 100% रखना है
BGMI में आवाज का काफी महत्व है। अगर विरोधी आसपास होते हैं, तो आवाज से पता लगाया जा सकता है कि वो किस ओर हैं। इसके अलावा गन के साउंड से पता चलता है कि कोई आसपास है। आपको सेटिंग में जाकर ऑडियो के बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद म्यूजिक के विकल्प को 0% करें और अन्य सभी ऑडियो को 100% कर दीजिए।
BGMI में ऑडियो
ये भी पढ़ें:- BGMI क्या है और इसे कैसे खेला जाता है? जानिए गेम से जुड़ी छोटी-बड़ी सभी बातें
संबंधित खबरें
BGMI में FREE UC और Royale Pass पाने का सबसे आसान और सिक्योर तरीका
143 days agoBGMI फैंस की बल्ले-बल्ले, 4.1 अपडेट की रिलीज डेट का खुलासा, नए फीचर्स की होगी जमकर बारिश
333 days ago'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है...' BGMI ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, अपडेट के साथ बदल जाएगा गेम!
337 days ago1 करोड़ का BGMI टूर्नामेंट हारकर भी 'मालामाल' हुई भारतीय टीमें, कौन बना दिल्ली में हुए इंटरनेशनल कप का चैंपियन?
340 days agoBGMI का भारतीय प्लेयर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन, अचानक बैन कर दिए लाखों अकाउंट, जानिए असली कारण
344 days ago1 करोड़ के BGMI टूर्नामेंट में 'मालामाल' होंगी टीमें! कब, कहां और कैसे LIVE देखें BMIC?
346 days agoBGMI 4.1 अपडेट का काउंटडाउन शुरू, रिलीज डेट हुई लीक! नए फीचर्स के साथ खेलने का मजा होगा दोगुना
347 days agoBGMI फैंस की लगी 'लॉटरी'! आया मुफ्त में इमोट और गन स्किन पाने का मौका, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
350 days agoBGMI में ये 3 बड़ी गलतियां पड़ेंगी भारी, कभी नहीं बन पाएंगे सफल ईस्पोर्ट्स प्लेयर! अभी कीजिए बदलाव
352 days agoBGMI में लगातार हो रहे 'फिसड्डी'? ये 3 तरीके दिलाएंगे रैंक मैचों में सबसे ज्यादा जीत
357 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines