---विज्ञापन---

Gaming angle-right

BGMI क्या है और इसे कैसे खेला जाता है? जानिए गेम से जुड़ी छोटी-बड़ी सभी बातें

BGMI भारत के सबसे लोकप्रिय मोबाइल गेम में से एक है। कई लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है और उन्हें सभी चीजें पता नहीं होंगी। आइए गेम से जुड़ी सभी बातें जानते हैं।

---विज्ञापन---

BGMI: भारत में गेमिंग पिछले कुछ सालों में बहुत लोकप्रिय हुई है। पहले सभी पीसी या कंसोल पर गेम खेला करते थे लेकिन अब मोबाइल में भी गेम उपलब्ध हैं। कई लोग बैटल रॉयल मैच खेलना पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें अलग-अलग जगहों पर मौजूद खिलाड़ी एक ही मैच का हिस्सा बनते हैं और उनके बीच कड़ी प्रतियोगिता होती है। भारत में BGMI (बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया) काफी खिलाड़ी खेलते हैं, वहीं कुछ को शायद इस गेम के बारे में नहीं पता होगा।

BGMI क्या है और इसे कैसे खेलते हैं?

BGMI एक बैटल रॉयल गेम है, जिसमें 100 खिलाड़ी मैदान पर उतरते हैं। मैप में अलग-अलग जगहें हैं, जहां लैंड करके लूट की जाती है। खिलाड़ियों के बीच हथियारों से फाइट होती है और समय के साथ मैदान ब्लू जोन द्वारा छोटा होता जाता है। अंत में जो खिलाड़ी या टीम जीवित रहती है, उसकी जीत देखने को मिलती है। खिलाड़ियों के पास मैच में कदम रखने के बाद स्क्रीन पर शूट, क्रॉसहेयर, स्कोप, जंप समेत अन्य तरह के बटन होते हैं, जिनसे वो फाइट ले सकते हैं।

---विज्ञापन---

BGMI को कब जारी किया गया था और इसे किसने बनाया है?

PUBG Mobile को मार्च 2018 में रिलीज किया गया था और यह भारत में बहुत लोकप्रिय हुआ। मार्च 2021 में इसे भारतीय सरकार ने बैन कर दिया था और फिर Krafton ने BGMI को तैयार करने का फैसला किया। BGMI को जुलाई 2021 में रिलीज कर दिया गया था और यह मुख्य रूप से भारत के लिए बनाया। इस गेम को अनरियल इंजन 4 पर तैयार किया गया है।

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया का साइज, रेटिंग और डाउनलोड्स

BGMI का साइज जानकर कई सारे फैंस जरूर हैरान होंगे। एंड्रॉइड पर यह गेम 1.1 GB का है और इसे 10 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया। इसकी रेटिंग 4.2 की है। दूसरी ओर, iOS (आईफोन या आईपैड) पर यह गेम 3.98 GB का है और इसकी 4.1 की रेटिंग है।

---विज्ञापन---
BGMI

BGMI का साइज

BGMI के अलग-अलग मोड्स

BGMI सिर्फ अपने बैटल रॉयल मोड के चलते फेमस नहीं है। नीचे सभी मोड्स की लिस्ट दी गई है:

  • क्लासिक मोड 
  • अल्टीमेट रॉयल 
  • रैंक एरीना मोड 
  • टीम डेथमैच 
  • गन गेम 
  • अल्टीमेट एरीना 
  • डोमिनेशन 
  • सैंटोरिनी 
  • वॉर मोड 
  • क्विक मोड 
  • स्नाइपर ट्रेनिंग 
  • पेलोड मोड 

ईस्पोर्ट्स और लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर्स

भारत में अभी ईस्पोर्ट्स की बात की जाए, तो BGMI सबसे ज्यादा चर्चित गेम है। भारत में भी लगातार टूर्नामेंट चलते रहते हैं। अगर लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर्स की बात की जाए, तो मोर्टल, डाइनेमो गेमिंग, स्काउट का नाम सबसे ऊपर होगा।

ये भी पढ़ें:- Free Fire MAX क्या है और इसे कैसे खेलते हैं? जानिए गेम से जुड़ी छोटी-बड़ी हर जानकारी

---विज्ञापन---
First published on: Jul 22, 2025 01:47 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola