Ways Get Win BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में हर कोई अच्छा प्रदर्शन करके बैटल रॉयल मैचों में जीत दर्ज करना चाहता है. हालांकि, ये काम आसान नहीं है. मैदान पर 100 लोग उतरते हैं और हर बार जीतना मुश्किल है. अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद आपकी हार हो सकती है. हालांकि, अगर लगातार फेल हो रहे हैं, तो कुछ तरीकों से सुधार किया जा सकता है. आइए उन तीन चीजों के बारे में बात करते हैं, जिनमें सुधार करके हर एक मैच में जीत दर्ज की जा सकती है.
1. सेफ जगह उतरने की कोशिश करें
BGMI में अगर आपको लगातार जीत दर्ज करनी है, तो सेफ जगह पर उतरना होगा. इस तरह से आप ज्यादा समय तक मैच में टिके रहेंगे और अंत में जाने के चांस रहेंगे. अगर ऐसी जगह उतरेंगे, जहां बहुत प्लेयर हैं, तो उनके बीच टिकना मुश्किल होगा और जीत के चांस तुरंत कम हो जाएंगे. आपको सेफ जगह उतरना चाहिए, जहां कोई खिलाड़ी नहीं हो. ये तरीका आपकी जीत की राह आसान कर देगा.
ये भी पढ़ें:- Free Fire MAX में ये 3 तरीके तेजी से बढ़ाएंगे रैंक! छोटे-छोटे बदलाव दे सकते हैं बड़ा फायदा
2. लगातार जोन में आगे बढ़ते रहे
कई लोग सेफ जोन का ध्यान नहीं रखते हैं और मैच खेलते रहते हैं. ब्लू जोन से बाहर रहने पर डैमेज होता है और हेल्थ कम होती जाती है. जैसे-जैसे मैच खत्म होने की कगार पर होता है, डैमेज बढ़ जाता है. कई बार सही समय पर जोन में नहीं जाने पर डैमेज होता है और बाहर ही नॉक हो जाते हैं. इस आदत को सुधारना जरुरी है, तभी मैच जीत पाएंगे. टाइमर शुरू होने से पहले जोन में पहुंचना सही चीज होगी. इसके बाद आप विरोधियों पर फोकस कर पाएंगे.
3. अंतिम जोन में ग्रेनेड का उपयोग करें
BGMI में जब जीत के करीब आ जाते हैं, तो उस समय ग्रेनेड काफी मदद कर सकते हैं. खिलाड़ी कवर या पेड़ के पीछे रहते हैं और उनपर सीधा वार करना संभव नहीं हो पाता है. इसी वजह से आपको सेफ जगह पर रहना चाहिए और ग्रेनेड का उपयोग करके उन्हें नॉक करना चाहिए. आप बिना जोखिम उठाए उन्हें धराशाई कर सकते हैं. इसके अलावा स्मोक ग्रेनेड भी मददगार रह सकता है. इसका उपयोग करके आप विरोधियों को पता लगे बिना रोटेट कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- BGMI में तुरंत कर लीजिए ये 3 सेटिंग, लैग से हमेशा के लिए मिल जाएगा छुटकारा!
संबंधित खबरें
BGMI में FREE UC और Royale Pass पाने का सबसे आसान और सिक्योर तरीका
163 days agoBGMI फैंस की बल्ले-बल्ले, 4.1 अपडेट की रिलीज डेट का खुलासा, नए फीचर्स की होगी जमकर बारिश
353 days ago'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है...' BGMI ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, अपडेट के साथ बदल जाएगा गेम!
357 days ago1 करोड़ का BGMI टूर्नामेंट हारकर भी 'मालामाल' हुई भारतीय टीमें, कौन बना दिल्ली में हुए इंटरनेशनल कप का चैंपियन?
360 days agoBGMI का भारतीय प्लेयर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन, अचानक बैन कर दिए लाखों अकाउंट, जानिए असली कारण
364 days ago1 करोड़ के BGMI टूर्नामेंट में 'मालामाल' होंगी टीमें! कब, कहां और कैसे LIVE देखें BMIC?
366 days agoBGMI 4.1 अपडेट का काउंटडाउन शुरू, रिलीज डेट हुई लीक! नए फीचर्स के साथ खेलने का मजा होगा दोगुना
367 days agoBGMI फैंस की लगी 'लॉटरी'! आया मुफ्त में इमोट और गन स्किन पाने का मौका, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
370 days agoBGMI में ये 3 बड़ी गलतियां पड़ेंगी भारी, कभी नहीं बन पाएंगे सफल ईस्पोर्ट्स प्लेयर! अभी कीजिए बदलाव
372 days agoBGMI में लगातार हो रहे 'फिसड्डी'? ये 3 तरीके दिलाएंगे रैंक मैचों में सबसे ज्यादा जीत
377 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines