Richest BGMI Players: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) को भारत में करोड़ों लोगों द्वारा खेला और पसंद किया जाता है. इसी बीच कई सारे यूट्यूबर ने BGMI खेलकर लोकप्रियता हासिल की है. फेमस होने के बाद इन प्लेयर्स ने न सिर्फ अपने गेमप्ले से करोड़ों लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि करोड़ों रुपयों की कमाई भी की है. कुछ प्लेयर्स ईस्पोर्ट्स से दूर हो चुके हैं लेकिन आज भी उनपर छप्परफाड़ पैसा बरसता है. हम BGMI इतिहास के तीन सबसे अमीर खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं.
1. 8Bit Thug (अनिमेश अग्रवाल)
BGMI में अगर किसी ने कम सब्सक्राइबर्स होने के बावजूद करोड़ों की कमाई की है, वो तो 8Bit Thug हैं. अनिमेश अग्रवाल ने BGMI द्वारा लोकप्रियता हासिल की और फिर ईस्पोर्ट्स में कदम रखा. उन्होंने अपनी ईस्पोर्ट्स टीम बनाई और प्लेयर मैनेजमेंट शुरू किया. इसके अलावा उन्हें ब्रांड डील मिलती आई है. वो न सिर्फ एडवर्टाइजमेंट करके खुद पैसा कमा रहे हैं, बल्कि अलग-अलग कंटेंट क्रिएटर्स को मैनेज करके उनसे भी पैसा कमाते हैं. वो भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर हैं और रिपोर्ट्स के हिसाब से उनकी कुल कमाई 130 करोड़ रूपये है.
ये भी पढ़ें:- लीक हुई BGMI 4.1 अपडेट की रिलीज डेट, फैंस के लिए डबल धमाका, नए मोड और थीम के साथ गेमिंग का मजा होगा दोगुना!
2. Mortal (नमन माथुर)
Mortal भारत के सबसे बड़े और लोकप्रिय यूट्यूबर हैं. उनके चैनल पर करीब 7 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. उन्हें BGMI के दिग्गजों में गिना जाता है. वो यूट्यूब पर स्ट्रीमिंग से हर महीने लाखों रूपये कमाते हैं. इसके अलावा ब्रांड डील से भी उन्हें करोड़ों की कमाई होती है. नमन माथुर ईस्पोर्ट्स से रिटायर हो चुके हैं. वो S8UL ईस्पोर्ट्स के मालिक हैं. उनकी कुल कमाई 32 करोड़ रूपये है.
3. Scout (तन्मय सिंह)
जब भी BGMI के सबसे बड़े ईस्पोर्ट्स प्लेयर्स की बात होगी, तो Scout का नाम सबसे ऊपर होगा. वो न सिर्फ शानदार यूट्यूबर हैं, बल्कि अच्छे ईस्पोर्ट्स प्लेयर भी रहे हैं. उन्होंने अलग-अलग टूर्नामेंट खेलकर पैसे कमाए हैं. उनकी खुद को टीम भी है, जिसका नाम XSpark है और इससे भी उन्हें भारी कमाई होती है. यूट्यूब और ब्रांड डील Scout की कमाई का मुख्य जरिया है. रिपोर्ट्स की मानें, तो Scout की कुल कमाई 30-35 करोड़ रूपये है.
ये भी पढ़ें:- BGMI में भूलकर भी ना करें ये 3 गलतियां, अकाउंट हमेशा के लिए हो जाएगा बैन! जान लीजिए नियम-कानून
संबंधित खबरें
BGMI में FREE UC और Royale Pass पाने का सबसे आसान और सिक्योर तरीका
163 days agoBGMI फैंस की बल्ले-बल्ले, 4.1 अपडेट की रिलीज डेट का खुलासा, नए फीचर्स की होगी जमकर बारिश
353 days ago'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है...' BGMI ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, अपडेट के साथ बदल जाएगा गेम!
357 days ago1 करोड़ का BGMI टूर्नामेंट हारकर भी 'मालामाल' हुई भारतीय टीमें, कौन बना दिल्ली में हुए इंटरनेशनल कप का चैंपियन?
360 days agoBGMI का भारतीय प्लेयर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन, अचानक बैन कर दिए लाखों अकाउंट, जानिए असली कारण
364 days ago1 करोड़ के BGMI टूर्नामेंट में 'मालामाल' होंगी टीमें! कब, कहां और कैसे LIVE देखें BMIC?
366 days agoBGMI 4.1 अपडेट का काउंटडाउन शुरू, रिलीज डेट हुई लीक! नए फीचर्स के साथ खेलने का मजा होगा दोगुना
367 days agoBGMI फैंस की लगी 'लॉटरी'! आया मुफ्त में इमोट और गन स्किन पाने का मौका, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
370 days agoBGMI में ये 3 बड़ी गलतियां पड़ेंगी भारी, कभी नहीं बन पाएंगे सफल ईस्पोर्ट्स प्लेयर! अभी कीजिए बदलाव
372 days agoBGMI में लगातार हो रहे 'फिसड्डी'? ये 3 तरीके दिलाएंगे रैंक मैचों में सबसे ज्यादा जीत
377 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines