Mistakes Avoid Become Esports Player: BGMI में हर कोई अच्छा प्रदर्शन करके ईस्पोर्ट्स प्लेयर बनना चाहता है. Scout, Mortal समेत कई सारे बड़े यूट्यूबर ने ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट खेलकर अपने नाम को और बड़ा किया. कई सारे शानदार प्लेयर्स को ईस्पोर्ट्स की वजह से नाम बनाने का मौका मिला. BGMI पूरे भारत में खेला और पसंद किया जाता है. इसी वजह से लगातार लाखों-करोड़ों की इनामी राशि के साथ ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है. कई सारे खिलाड़ी ईस्पोर्ट्स में सफलता हासिल करना चाहते हैं लेकिन अगर आप कुछ गलतियां कर रहे हैं, तो ईस्पोर्ट्स में सफलता हासिल करना मुश्किल हो जाएगा.
1. अपनी एक स्क्वाड तैयार नहीं करना
कई सारे लोग ईस्पोर्ट्स प्लेयर बनना चाहते हैं लेकिन उनके पास अपनी स्क्वाड नहीं है. ज्यादातर ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट स्क्वाड मोड में होते हैं और इसी वजह से आपको एक टीम के साथ उतरना होता है. अगर आप अकेले खेलते हैं या डुओ मैच में हिस्सा लेते हैं, तो ईस्पोर्ट्स में सफलता हासिल करना मुश्किल है. आपको अपनी स्क्वाड तैयार करनी होगी. इसी के साथ सभी प्लेयर्स को अपना-अपना रोल निभाना होगा. कोई एक IGL, तो कोई सपोर्टर रखना होगा. इसके अलावा आक्रमक और डिफेंसिव अंदाज से खेलने वाले प्लेयर्स की भी जरूरत आपको पड़ेगी.
ये भी पढ़ें:- Free Fire MAX में लालच पड़ेगा भारी! डायमंड जनरेटर्स की सच्चाई का खुलासा, अकाउंट होगा हमेशा के लिए बैन?
2. सभी गन पर कंट्रोल नहीं जमाना
अगर आपको एक सफल ईस्पोर्ट्स प्लेयर बनना है, तो फिर हर एक गन पर अपने हाथ सेट करने होंगे. कई सारे प्लेयर हैं, जो अपनी पसंदीदा गन का ही मैच में उपयोग करते हैं. ये अच्छी बात है लेकिन एक ईस्पोर्ट्स प्लेयर को हर स्थिति के लिए तैयार रहना होता है. मैचों के दौरान कभी भी फाइट हो सकती है और इस बैटल के दौरान अगर आपके पास फेवरेट गन नहीं रही, तो फिर नॉक होने के चांस बढ़ जाएंगे. इसी वजह से अभ्यास करते हुए हर एक गन पर अपने हाथ जमाने होंगे.
3. मैप में लैंडिंग और रोटेशन
BGMI ईस्पोर्ट्स प्लेयर बनने के लिए मैप के बारे में हर एक चीज पता होनी जरुरी है. किस तरह से रोटेशन किया जा सकता है और कार किन जगह पर मिलेगी, ये चीजें अनुभव के साथ ही आती है. कई सारे लोग सिर्फ इरेंगल मैप ही खेलते हैं. आपको ये गलती नहीं करनी चाहिए. ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट अलग-अलग मैप पर होते हैं और इसी वजह से हर एक मैप में आपको समय देना चाहिए और लोकेशन याद रखनी चाहिए. इसके अलावा लैंडिंग सेफ रखने की कोशिश करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें:- BGMI में लगातार हो रहे ‘फिसड्डी’? ये 3 तरीके दिलाएंगे रैंक मैचों में सबसे ज्यादा जीत
संबंधित खबरें
BGMI में FREE UC और Royale Pass पाने का सबसे आसान और सिक्योर तरीका
160 days agoBGMI फैंस की बल्ले-बल्ले, 4.1 अपडेट की रिलीज डेट का खुलासा, नए फीचर्स की होगी जमकर बारिश
350 days ago'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है...' BGMI ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, अपडेट के साथ बदल जाएगा गेम!
354 days ago1 करोड़ का BGMI टूर्नामेंट हारकर भी 'मालामाल' हुई भारतीय टीमें, कौन बना दिल्ली में हुए इंटरनेशनल कप का चैंपियन?
357 days agoBGMI का भारतीय प्लेयर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन, अचानक बैन कर दिए लाखों अकाउंट, जानिए असली कारण
361 days ago1 करोड़ के BGMI टूर्नामेंट में 'मालामाल' होंगी टीमें! कब, कहां और कैसे LIVE देखें BMIC?
363 days agoBGMI 4.1 अपडेट का काउंटडाउन शुरू, रिलीज डेट हुई लीक! नए फीचर्स के साथ खेलने का मजा होगा दोगुना
364 days agoBGMI फैंस की लगी 'लॉटरी'! आया मुफ्त में इमोट और गन स्किन पाने का मौका, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
367 days agoBGMI में लगातार हो रहे 'फिसड्डी'? ये 3 तरीके दिलाएंगे रैंक मैचों में सबसे ज्यादा जीत
374 days agoBGMI 4.1 अपडेट से जुड़ी जानकारी लीक! नए-नए फीचर्स की होगी एंट्री, क्या है रिलीज डेट?
375 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines