अंबानी-अडानी जैसे करोड़पति ही खरीद सकते हैं ये iPhone, कीमत जानकर आप भी कहेंगे 'मेरा Android मस्त है'

Falcon Supernova iPhone 6 Pink Diamond Price: हाल ही में आईफोन 16 सीरीज लॉन्च हुई है और अगर आपको भी सीरीज का प्रो मैक्स मॉडल सबसे महंगा लग रहा है तो एक बार इस आईफोन की कीमत भी जान लो…

World Most Expensive Phone Falcon Supernova iPhone 6 Pink Diamond Price
विज्ञापन

Falcon Supernova iPhone 6 Pink Diamond Price: एप्पल ने हाल ही में अपनी नई आईफोन 16 सीरीज को पेश किया है जिसकी पहली सेल 20 सितंबर से शुरू हो रही है। आईफोन 16 सीरीज के तहत कंपनी ने इस बार भी चार नए आईफोन, iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 प्रो मैक्स को पेश किया है।

इस सीरीज के रेगुलर बेस मॉडल की कीमत 79,900 रुपये से शुरू हो जाती है जबकि प्रो मैक्स मॉडल इस सीरीज का सबसे महंगा डिवाइस है जिसकी कीमत 1,44,900 रुपये है लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे महंगे आईफोन की कीमत कितनी है और इसमें ऐसा क्या खास है जो इसका प्राइस रेगुलर मॉडल से इतना ज्यादा है। चलिए इसके बारे में जानें…

Advertisment

World’s Most Expensive iPhone

दरअसल, फाल्कन सुपरनोवा आईफोन 6 पिंक डायमंड दुनिया का सबसे महंगा स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत लगभग 450 करोड़ रुपये है। यह फोन 24 कैरेट सोने से बनाया गया है और गुलाबी हीरों से जड़ा हुआ है। इसमें 8.6 कैरेट का एक बड़ा हीरा भी शामिल है। फोन में 64-बिट आर्किटेक्चर के साथ A8 चिप दी गई है। फोन में पीछे की तरफ एक 8 मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में 4.7 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 16 जीबी, 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में आता है।

Falcon Supernova iPhone 6 Pink Diamond Price

विज्ञापन

एप्पल नहीं, तो किसने बनाया ये खास iPhone?

जानकारी के मुताबिक, इस आईफोन को अमेरिकी लग्जरी ब्रैंड फैल्कॉन ने तैयार किया है जो अपने प्रीमियम गैजेट्स के लिए काफी फेमस है। इस कंपनी ने 3 लाख डॉलर यानी करीब 2.5 करोड़ के हेडफोन्स से लेकर कई लग्जरी गैजेट्स तैयार किए हैं।

ये है दूसरा सबसे महंगा आईफोन

World's Most Expensive iPhone

विज्ञापन

ये तो हुई पहले सबसे महंगे आईफोन की बात लेकिन क्या आप जानते हैं दूसरा सबसे महंगे आईफोन कौन-सा है? और इस फोन का नाम क्या है? तो आपको बता दें दुनिया का दूसरा सबसे महंगा आईफोन Stuart Hughes iPhone 4s Elite Gold है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 9.4 मिलियन डॉलर यानी लगभग 78.5 करोड़ रुपये है। खास बात यह है कि इस डिवाइस को डिजाइन करने के लिए 500 One-Hundred कैरेट डायमंड्स इस्तेमाल किए गए हैं। यही नहीं फोन का बैक पैनल और लोगो भी 24 कैरेट सोने से बना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ