WhatsApp यूज करने के दौरान की गई ये 4 गलतियां बंद करवा सकती हैं आपका अकाउंट!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

WhatsApp Tips and Tricks: व्हाट्सएप हर महीने कंप्लायंस रिपोर्ट पब्लिश करता है। अगस्त की रिपोर्ट जारी हो गई है जिसमें 23 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बैन किया गया है। इनमें भारतीय व्हाट्सएप अकाउंट्स भी हैं, जिनक नंबर +91 से शुरू है।
आईटी नियम 2022 के तहत व्हाट्सएप (WhatsApp) को हर महीने कंप्लायंस रिपोर्ट पब्लिश करनी होती है। इनमें उन यूजर्स का नाम शामिल होता है जो नियमों का पालन नहीं करता है और व्हाट्सएप यूज करने के दौरान कुछ गलतियां कर बैठता है। अगर आप नहीं चाहते कि व्हाट्सएप से अपना अकाउंट बैन नहीं करवाना चाहते हैं तो कुछ गलकतियां ना करें। आइए जानते हैं।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप की कंप्लायंस रिपोर्ट अगस्त 2022 में 598 शिकायतें शामिल थीं। इनमें शामिल 27 व्हाट्सएप अकाउंट्स के खिलाफ एक्शन लिया गया। कंपनी द्वारा शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जाती है।
मेटा के इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर लाखों अकाउंट्स को बैन किया गया है। इसे लेकर कंपनी की ओर से एक रिपोर्ट भी जारी की गई है। इसके मुताबिक व्हाट्सएप ने एक महीने में 2,328,000 अकाउंट बैन किए हैं। ये लिस्ट 1 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 तक के बीच की है
अगस्त की व्हाट्सएप अकाउंट्स बैन लिस्ट में 1,008,000 भारतीय व्हाट्सएप अकाउंट्स शामिल हैं। भारतीय अकाउंट्स में +91 से शुरू होने वाले नंबर शामिल होते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: