तो क्या भारत में नहीं चलेगा WhatsApp? IT मंत्री ने दिया जवाब, Elon Musk के आरोप पर भी कही थी बड़ी बात

WhatsApp Shut in India: व्हाट्सएप ने हाल ही में बदले IT नियमों का विरोध किया था। जिसके कंपनी ने कहा था कि इससे निजता के अधिकार का उल्लंघन होगा और ये असंवैधानिक है, जिसके बाद कंपनी ने ऐप को बंद करने की बात कही थी। चलिए जानें पूरा मामला…

WhatsApp Shut in India

WhatsApp Shut in India: व्हाट्सएप दुनिया भर में इस्तेमाल किया जाने वाला एक पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग एप्लीकेशन है। कंपनी अपनी मार्केटिंग में यूजर्स को अपने साथ जोड़ने के लिए सबसे ज्यादा एन्क्रिप्शन प्रोटोकॉल, सिक्योरिटी और प्राइवेसी देने की बात करती है। कुछ महीने पहले, प्लेटफॉर्म ने दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा था कि अगर उसे एन्क्रिप्शन तोड़ने के लिए कहा गया, तो कंपनी भारत को छोड़ देगी। हालांकि, भारतीय आईटी मंत्री का हालिया बयान भारत में लाखों व्हाट्सएप यूजर्स के लिए राहत का संकेत साबित हो सकता है।

विज्ञापन

मेटा ने नहीं दी कोई जानकारी

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा को सूचित किया कि मेटा ने भारत में सर्विस बंद करने की सरकार को कोई जानकारी नहीं दी है। बता दें कि हाल ही में राज्यसभा में कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने मैसेजिंग सर्विस के काम करने से जुड़ा सवाल पूछा था। अब इसके जवाब में IT मंत्री ने कहा है कि व्हाट्सएप ने अपने ऐप को भारत में बंद करने की कोई योजना साझा नहीं की है। भारत में व्हाट्सएप के 40 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस सांसद ने पूछा था ये सवाल

कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा के सवाल के बाद यह जवाब आया है, जिन्होंने पूछा था कि क्या यूजर्स की डिटेल्स शेयर करने के राज्य के हालिया निर्देशों के कारण प्लेटफॉर्म अपनी सर्विस बंद कर रहा है। आईटी मंत्री ने लिखित जवाब में बताया “व्हाट्सएप या मेटा ने सरकार को ऐसी किसी योजना के बारे में सूचित नहीं किया है।”

विज्ञापन

Elon Musk के आरोप पर भी दिया था ये जवाब

बता दें कि इससे पहले टेस्ला और स्पेस एक्स के CEO एलन मस्क ने अपने हालिया ट्वीट में व्हाट्सएप को ‘Spyware’ बताया था। जिसके जवाब में कंपनी ने कहा था कि मेटा के ऐप पर ऐसे आरोप लगाना आसान है। कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि ऐप पर एन्क्रिप्शन नहीं है या WhatsApp अभी भी एन्क्रिप्ट किए हुए मैसेज रीड कर सकता है, जबकि ऐसा बिलकुल भी नहीं है। यहां तक कि अगर भारत सरकार भी  WhatsApp को ओरिजिनल सेंडर्स कि डिटेल्स देने के लिए बाध्य करती है, तो Meta भारत में अपने ऐप को बंद करने पर भी विचार कर सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ