WhatsApp पर ट्रांसलेट होंगे मैसेज, iPhone यूजर्स को 19 और Android यूजर्स को इतनी लैंग्वेज का मिलेगा ऑप्शन

WhatsApp ने नया मैसेज Translation फीचर रोलआउट किया है. अब यूजर्स एक क्लिक में चैट, ग्रुप और चैनल मैसेज को अपनी पसंदीदा भाषा में ट्रांसलेट कर पाएंगे. जानिए कैसे करें इस्तेमाल.

WhatsApp ने लॉन्च किया नया Translation फीचर.

WhatsApp ने लॉन्च किया नया Translation फीचर. (Photo By WhatsApp)

विज्ञापन

WhatsApp New Translation Feature: दुनियाभर में 3 अरब से ज्यादा यूजर्स इस्तेमाल करने वाले WhatsApp ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है. अब ऐप में आपको मैसेज ट्रांसलेशन का विकल्प मिलेगा, जिसकी मदद से अलग-अलग भाषाओं में बातचीत करना आसान हो जाएगा. कंपनी का कहना है कि इस फीचर से लोग भाषा की रुकावटों को पार करके एक-दूसरे से और गहराई से जुड़ पाएंगे.

चैट, ग्रुप और चैनल में मिलेगा फायदा

यह नया फीचर सिर्फ प्राइवेट चैट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ग्रुप चैट और चैनल अपडेट्स में भी काम करेगा. यानी चाहे आप दोस्तों से बात कर रहे हों या किसी बड़े ग्रुप का हिस्सा हों, अब हर जगह मैसेज को तुरंत अपनी पसंद की भाषा में समझ पाएंगे.

विज्ञापन

पूरी तरह सेफ रहेगा डेटा

WhatsApp ने खासतौर पर प्राइवेसी पर जोर दिया है. कंपनी का दावा है कि ट्रांसलेशन का सारा प्रोसेस यूजर के मोबाइल पर ही होगा. इसका मतलब है कि व्हाट्सऐप को आपके ट्रांसलेट किए गए मैसेज का कोई एक्सेस नहीं होगा.

ऐसे करें मैसेज ट्रांसलेट

इस फीचर का इस्तेमाल करना बहुत आसान है. आपको बस जिस मैसेज को ट्रांसलेट करना है, उस पर लंबे समय तक दबाना होगा और Translate का विकल्प चुनना होगा. इसके बाद आप अपनी मनचाही भाषा को डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं.

Android और iPhone पर अवेलेबल

कंपनी ने बताया है कि फीचर को धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा. शुरुआत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए 6 भाषाओं में यह सुविधा मिलेगी. अंग्रेजी, स्पैनिश, हिंदी, पुर्तगाली, रूसी और अरबी. वहीं, आईफोन यूजर्स के लिए यह 19 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध होगी.

विज्ञापन

एंड्रॉइड पर एक्ट्रा सुविधा

एंड्रॉइड यूजर्स को एक खास सुविधा और मिलेगी. वे चाहें तो पूरे चैट थ्रेड के लिए ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन ऑन कर सकते हैं. इससे उस चैट में आने वाले सभी मैसेज अपने आप चुनी हुई भाषा में ट्रांसलेट हो जाएंगे, और बार-बार मैन्युअली करने की जरूरत नहीं होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ