सुपर स्मार्ट हुआ Google Chrome! समझेगा स्क्रीन खुद बनाएगा थीम; 9 ऐसे नए फीचर्स जो बदल देंगे आपकी ब्राउजिंग स्टाइल

Google Chrome को AI का नया अपग्रेड मिला है. इससे लोगों की ब्राउजिंग स्टाइल का एक्सपीरियंस और बेहतर होगा. जानें Chrome के 9 नए फीचर्स जिन्हें आप बिल्कुल मिस नहीं करना चाहेंगे.

Google Chrome को मिले AI अपग्रेड,

Google Chrome को मिले AI अपग्रेड. (News 24 GFX)

विज्ञापन

Google Chrome AI Features: Google ने अपने पॉपुलर वेब ब्राउजर Chrome को और पावरफुल बना दिया है. अब इसमें कई नए AI फीचर्स जोड़े गए हैं, जो न सिर्फ आपकी ब्राउजिंग को आसान बनाएंगे बल्कि काम को भी तेजी से निपटाने में मदद करेंगे. ये फीचर्स आपकी स्क्रीन को समझ सकते हैं, टेक्स्ट निकाल सकते हैं, प्लानिंग में मदद कर सकते हैं और यहां तक कि शॉपिंग को भी आसान बना देंगे. आइए जानते हैं इन 9 बड़े अपडेट्स के बारे में.

1. Google Lens अब Chrome में

अब आप Chrome में सीधे Google Lens का इस्तेमाल कर सकते हैं. किसी भी फोटो या स्क्रीन पर मौजूद टेक्स्ट को चुनकर सर्च करें, या फिर नए शब्द जोड़कर सटीक रिजल्ट पाएं. यह फीचर स्टूडेंट्स और रिसर्च करने वालों के लिए गेमचेंजर साबित होगा.

विज्ञापन

2. Gemini शॉर्टकट- एड्रेस बार में AI असिस्टेंट

अगर आपको प्लानिंग करनी हो, आइडियाज़ चाहिए हों या कुछ नया ड्राफ्ट करना हो तो अब Chrome की एड्रेस बार से सीधे Gemini को बुला सकते हैं. यानी आपके पास हर समय एक पर्सनल AI असिस्टेंट होगा.

3. एक टैप में मैप व्यू

किसी एड्रेस को देखते ही अब आप एक टैप में उसका मैप Chrome में देख सकेंगे. इससे लोकेशन सर्च करना और भी तेज और आसान हो जाएगा.

4. टैब ऑर्गेनाइजर- बिना मेहनत सब होगा सेट

अगर आपके पास कई टैब्स खुले रहते हैं तो अब Chrome उन्हें खुद ही टॉपिक के हिसाब से ग्रुप कर देगा. चाहे आप रिसर्च कर रहे हों, शॉपिंग कर रहे हों या किसी ट्रिप की प्लानिंग सब कुछ व्यवस्थित रहेगा.

विज्ञापन

5. YouTube वीडियो से टेक्स्ट सेलेक्ट करें

किसी वीडियो लेसन या ट्यूटोरियल को देखते समय अब आप टेक्स्ट चुनकर Chrome की साइडबार में उसका छोटा सा डिस्क्रिप्शन पा सकते हैं. यह पढ़ाई और क्विक नोट्स बनाने वालों के लिए खास फीचर है.

6. मोबाइल पर Chrome Actions

मोबाइल सर्च रिजल्ट्स में अब क्विक बटन मिलेंगे. जैसे – कॉल करना, डायरेक्शन लेना या रिव्यू पढ़ना. यानी आपको अलग-अलग पेज पर जाने की जरूरत नहीं होगी.

विज्ञापन

7. जनरेटिव थीम्स

अब आप अपने Chrome ब्राउज़र को अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से कस्टमाइज़ कर सकते हैं. मूड जैसे Serene या विजुअल्स जैसे Aurora Borealis चुनें और AI आपके लिए नया थीम बना देगा.

8. टैब ग्रुप्स को डिवाइस पर शेयर करें

अगर आपने लैपटॉप में टैब्स ग्रुप किए हैं तो अब वही टैब ग्रुप्स मोबाइल या दूसरे डिवाइस पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे मल्टी-डिवाइस यूज़र्स के लिए काम और भी स्मूद हो जाएगा.

विज्ञापन

9. Tab Compare से शॉपिंग हुई आसान

अब Chrome पर आप अलग-अलग वेबसाइट्स से प्रोडक्ट्स को एक साथ कम्पेयर कर सकते हैं. इससे आपको बेस्ट डील और सही प्रोडक्ट चुनना आसान होगा.

खास हैं ये अपडेट्स

  • स्क्रीन से सीधे जानकारी निकालने की सुविधा
  • Gemini AI से हर समय स्मार्ट असिस्टेंस
  • शॉपिंग और रिसर्च को आसान बनाने वाले फीचर्स
  • टैब मैनेजमेंट और मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी
  • Chrome का नया पर्सनलाइजेशन अनुभव

ये भी पढ़ें- Perplexity का नया AI ब्राउजर Comet, Google Chrome से कितना अलग

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ