WhatsApp New Update: व्हाट्सएप का इस्तेमाल आज भारत समेत दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं। कंपनी भी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए-नए फीचर्स को पेश करती रहती है। हाल ही में कंपनी ने वॉयस नोट के लिए एक खास ट्रांसक्राइब फीचर पेश किया है जहां से आप एक क्लिक पर किसी भी वॉयस मैसेज को सुनने की जगह पढ़ सकते हैं। इसी बीच अब कंपनी ने ऐप के चैट सेक्शन में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, कंपनी ने नया टाइपिंग इंडिकेटर पेश किया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
iPhone के iMessage वाली आएगी फील
WhatsApp ने अपने ऐप में नया टाइपिंग इंडिकेटर कुछ यूजर्स के लिए रोल आउट किया है, जिसे यूजर्स ने iPhone के iMessage ऐप से मिलता-जुलता बताया है। अब थ्री डॉट्स का एनिमेटेड चैट बबल टाइपिंग इंडिकेटर के रूप में दिखाई देता है। यह पहले ऊपर की जगह अब चैट स्क्रीन के नीचे दिखता है। इस बदलाव को कुछ हफ्ते पहले Android यूजर्स ने देखा था और अब iPhone पर भी इसे रोलआउट कर दिया गया है।
यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
कई यूजर्स ने इसे नापसंद करते हुए परेशान करने वाला बताया है। एक उपयोगकर्ता ने कहा “यह ऊपर-नीचे उछलता है और परेशान करता है”। एक अन्य ने लिखा “व्हाट्सएप पहले से ही खराब था और यह अपडेट और भी बेकार है,” ।
कुछ ने इसे बताया बेहतर
जबकि एक यूजर ने इस अपडेट के बाद पॉजिटिव रिएक्शन दिया और कहा कि “टाइपिंग इंडिकेटर को नीचे ले आना सही कदम है”। इससे पहले WhatsApp ने “ऑनलाइन” और “टाइपिंग…” शब्दों को कैपिटलाइज किया था, जिससे यूजर्स नाराज हुए थे। बाद में कंपनी ने इसे “टेस्टिंग” कहकर वापस ले लिया।
क्या नहीं दिखेगा अब टाइपिंग?
WhatsApp ने इस नए फीचर पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इसलिए यह देखना बाकी है कि यूजर्स के फीडबैक के बाद कंपनी इस फीचर को बनाए रखती है या नहीं। इससे पहले कंपनी ने ऐप के स्टेटस सेक्शन को भी रिडिजाइन किया था। जिसे करोड़ों यूजर्स ने पसंद किया।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines