WhatsApp देगा फोटो एडिट करके, मैसेज पर बदल देगा तस्वीर; आ रहा कमाल का फीचर

WhatsApp New AI Features: हाल ही में WhatsApp पर मेटा ने AI फीचर्स को रोल आउट किया है। अब कंपनी लगातार इन्हें बेहतर करने पर काम कर रही है। हालिया अपडेट के बाद जल्द ही आप प्लेटफॉर्म पर फोटो एडिट कर सकेंगे।

WhatsApp New AI Features

WhatsApp New AI Features: मैसेजिंग एप्लिकेशन WhatsApp ने हाल ही में भारत में मेटा AI को रोल आउट किया है। यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी अब यूजर्स को मेटा AI का यूज करके फोटो के बारे में जानने या उन्हें एडिट करने की भी सुविधा देने पर काम कर रही है। WhatsApp ट्रैकर WABetaInfo के अनुसार, यह फीचर Android बीटा “2.24.14.20” वर्जन में स्पॉट किया गया है। कंपनी का कहना है कि फिलहाल ये फीचर टेस्टिंग फेज में है।

मैन्युअल कर सकेंगे एडिट

रिपोर्ट के अनुसार, टेस्टिंग में यह ऑप्शन तब दिखाई दिया जब WhatsApp यूजर ने मेटा AI के साथ फोटो शेयर की। ये फीचर कंपनी ने फोटो बनाने वाले फीचर के बाद पेश किया है। वहीं, अब जल्द ही यूजर्स मेटा AI के साथ Question पूछने या फोटो को मैन्युअल रूप से एडिट कर सकेंगे। कंपनी टेस्टिंग के बाद जल्द ही इसे सभी के लिए रोल आउट कर सकती है।

ऐसे जान सकेंगे फोटो के बारे में

रिपोर्ट में शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, नया चैट बटन यूजर्स को मेटा AI को मैन्युअल रूप से फोटो भेजने देगा। इतना ही नहीं यह फीचर यूजर्स को फोटो के बारे में किसी भी सवाल को पूछने की सुविधा देगा जैसे कि आप “more about what’s in it” लिख कर फोटो के बारे में जान सकते हैं। साथ ही, आप यहां फोटो को एडिट करके AI से इसमें बदलाव करवा सकते हैं।

एडिटिंग करना होगा आसान

AI फीचर के जरिए आप फोटो में मौजूद किसी आइटम को भी आसानी से पहचान सकते हैं। यह फीचर चैटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने और फोटो एडिटिंग पर समय बचाने में काफी मदद कर सकता है। यह सोशल साइट्स या मैसेजिंग ऐप के अंदर दूसरों के साथ इस फोटो को शेयर करने से पहले उसका एक प्रीव्यू भी दिखा सकता है।

आ रहा है ये फीचर भी…

इतना ही नहीं कंपनी इन दिनों एक नए फीचर पर भी काम कर रही है, जो यूजर्स को खुद की AI-जनरेटेड फोटो बनाने की सुविधा देगा। हालिया रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी इसे जल्द ही ‘इमेजिन मी’ के नाम से पेश कर सकती है। फिलहाल इस जबरदस्त फीचर को ऐप के बीटा वर्जन में देखा गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ