Whatsapp New Channel Features 2024: भारत समेत दुनियाभर में व्हाट्सएप के करोड़ों यूजर्स हैं। कंपनी समय के साथ नए नए फीचर्स को रोल आउट करती रहती है। हाल ही में कंपनी ने प्लेटफार्म पर 4 सबसे कमाल फीचर्स पेश किए हैं। व्हाट्सएप ने अपने वन-वे ब्रॉडकास्टिंग टूल यानी चैनल्स के लिए इन फीचर्स को रोल आउट किया है। मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में इनकी घोषणा की है। आइये इन सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
वॉयस अपडेट
नॉर्मल और ग्रुप चैट्स के अलावा आप अब चैनल्स में भी वॉयस मैसेज भेज सकते हैं। वॉयस अपडेट चैनल एडमिन्स को अपने फॉलोअर्स के साथ जुड़ने के लिए वॉयस नोट्स भेजने की सुविधा देता है। व्हाट्सएप ने फीचर को रोल आउट करते हुए बताया कि प्लेटफॉर्म पर पहले से ही हर दिन 7 बिलियन यूजर्स वॉयस नोट्स का यूज करते हैं और अब यह फीचर चैनल्स में भी मिलेगा।
ये भी पढ़ें : S24 खरीदें या OnePlus 12 के लिए करें इंतजार?
शेयर टू स्टेटस
व्हाट्सएप शेयर टू स्टेटस के साथ अब आप चैनल पोस्ट को और भी सुंदर तरीके से शेयर कर सकते है। यूजर्स अपने पसंदीदा चैनलों से अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर शानदार अपडेट एक क्लिक पर शेयर कर सकते हैं, जिससे यह अपने फेवरेट स्टार या पोस्ट को अपने नेटवर्क तक फैल सकते हैं।
पोल
टेलीग्राम की तरह WhatsApp चैनल्स में अब आप पोल भी बना सकते हैं। यह फीचर चैनल एडमिन को सीधे अपने फॉलोअर्स की राय और प्रिऑरिटीज जानने में मदद करेगा। मार्क जुकरबर्ग ने इस फीचर की घोषणा में सबसे पॉपुलर गेम्स के बारे में एक सर्वे बनाकर इसका फर्स्ट लुक शेयर किया। इस फीचर का मजा अब आप चैनल में भी ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Amazon Sale में 65 इंच 4K Smart TV मिल रहे आधी कीमत पर
मल्टीपल एडमिन
व्हाट्सएप चैनल मल्टीपल एडमिन फीचर ग्रुप मैनेजमेंट को और भी बेहतर बना रहा है। चैनल्स में भी अब आपको 16 एडमिन सेट करने की लिमिट मिलती है। जो प्लेटफ़ॉर्म यूजर्स को चैनलों के अंदर कंटेंट शेयरिंग को आसान बनाता है। साथ ही कंपनी ने यह भी बताया कि नया फीचर चैनल 500 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स तक पहुंच गया है।
संबंधित खबरें
200 रुपये से कम में कौन दे रहा ज्यादा फायदा? देखें Jio, Airtel और Vi के रिचार्ज का पूरा हिसाब
1 hr agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
2 days agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज चलेगा फोन
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
3 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
3 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
3 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
4 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
4 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
4 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines