WhatsApp पर अब एचडी क्वालिटी में भेज सकेंगे तस्वीर और वीडियो, जानिए कैसे?
Edited By Simran Singh

WhatsApp hd photo
Edited By Simran Singh

WhatsApp hd photo
WhatsApp Feature: दुनिया भर में लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए तरह-तरह के फीचर्स को लेकर आता रहता है। ऐसे में यूजर्स के लिए भी इसे चलाने का मजा दुगना हो जाता है। पिछले कुछ महीने से अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए कंपनी कई फीचर्स को लाने की तैयारी में है। इनमें अब एक नया फीचर जुड़ चुका है जिसके जरिए एचडी क्वालिटी के साथ फोटो और वीडियो को साझा किया जा सकता है। दरअसल, प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर रोल आउट हुआ है जिसके जरिए फोटो और वीडियो को एचडी क्वालिटी में शेयर किया जा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग द्वारा व्हाट्सएप पर आ गए नए फीचर का ऐलान किया गया है। मार्क ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि व्हाट्सएप पर फोटो साझा करने के लिए यूजर्स को एक नया अपग्रेड मिल गया है। इसके तहत यूजर्स अब एक दूसरे को एचडी क्वालिटी में फोटो साझा कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स एचडी या स्टैंडर्ड क्वालिटी में वीडियो को भी साझा कर सकेंगे।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप पर एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड, मल्टी डिवाइस जैसे फीचर्स हैं। हाल ही में स्टेटस से संबंधित भी कई फीचर्स रोल आउट हुए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: