WhatsApp Channel करना है क्रिएट, ज्वाइन या अनफॉलो, यहां जानें सबकुछ
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

WhatsApp Channel: व्हाट्सएप ने हाल ही में भारत में अपना चैनल फीचर लॉन्च किया है। ये व्हाट्सएप चैनल सोशल मीडिया पर एक अकाउंट की तरह काम करता है जिसे आप अपने किसी भी पसंदीदा चैनल को फॉलो कर नोटिफिकेशन ऑन कर सकते हैं और उससे जुड़ी हर अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं। यह फीचर आपको उन ग्रुप्स, स्पोर्ट्स टीम्स, क्रिएटर्स से अपडेट प्राप्त करने में मदद करेगा जिन्हें आप सीधे व्हाट्सएप पर फॉलो करना पसंद करते हैं।
हालांकि व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करने का प्रोसेस तो काफी आसान है, लेकिन आज भी बहुत से लोग ये नहीं जानते हैं कि फॉलो किए गए चैनल को अनफॉलो कैसे करें। आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताएंगे। अगर आप किसी चैनल को एक बार अनफॉलो करते हैं, तो ध्यान रखें कि उसके बाद आपको उस चैनल से कोई अपडेट नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ें : क्या आपके Apple iPhone 15 में भी आ रही है ये समस्या? यूजर कर रहे हैं शिकायत
वहीं कंपनी ने अब इसमें एक सिक्योरिटी फीचर भी जोड़ा है जिसे हाल ही में WABetaInfo की रिपोर्ट में देखा गया है। बता दें कि ये अपडेट स्थानीय कानूनों को ध्यान में रख कर डिज़ाइन किया गया है, जिसमें प्लेटफ़ॉर्म को कुछ क्षेत्रों में कुछ कंटेंट को बैन करने की सुविधा मिल सकती है। फ़िलहाल ये फीचर कुछ ही बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: