WhatsApp की भारत में बड़ी कार्रवाई, महीने भर में 76 लाख अकाउंट्स किए बैन

WhatsApp Acount Ban: व्हाट्सएप पर कोई भी यूजर अपने अकांउट से अश्लील, नफरत फैलाने वाले, गैर-कानूनी, मानहानि, धमकाने, डराने, किसी को परेशान करने या फिर किसी को उकसाने वाला कंटेंट शेयर नहीं कर सकता है।  

WhatsApp New Upcoming Features
विज्ञापन

WhatsApp Acount Ban: मेटा के मालिकाना हक वाली मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने भारत में बड़ी कार्रवाई की है। व्हाट्सएप ने बीते फरवरी माह में यहां रिकॉर्ड 76.28 लाख अकाउंट्स को बैन कर दिया है। इससे पहले व्हाट्सएप ने बीते जनवरी में कुल करीब 67.28 लाख अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया था। व्हाट्सएप पर हम किसी को अश्लील या नफरत फैलाने वाले कंटेंट को शेयर नहीं कर सकते हैं।

इस कारणों से किए अकाउंट बैन

जानकारी के अनुसार व्हाट्सएप उन अकाउंट्स को बैन करता है जो कंपनी की नीतियों और दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हैं। बता दें व्हाट्सएप पर कोई भी यूजर अपने अकांउट से अश्लील, नफरत फैलाने वाले, गैर-कानूनी, मानहानि, धमकाने, डराने, किसी को परेशान करने या फिर किसी को उकसाने वाला कंटेंट शेयर नहीं कर सकता है। समय-समय पर व्हाट्सएप इसे लेकर लोगों को जागरूक करता रहता है।

Advertisment

50 करोड़ से अधिक यूजर

जानकारी के अनुसार इंडिया में करीब 50 करोड़ से अधिक यूजर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप यूज करते हैं। कंपनी ने सोमवार को अपनी वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि बीते फरवरी को उसे देशभर से कुल 16618 शिकायतें प्राप्त हुईं हैं। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने साल 2021 आईटी एक्ट के तहत भारत में 76 लाख से अधिक अकाउंट्स को बैन किया है। बता दें लगातार व्हाट्सएप इस तरह की कार्रवाई करता रहता है।

1 जून से यह भी होगा

इससे पहले व्हाट्सएप ने कमर्शियल इंटरनेशनल मैसेज की कीमत 20 गुना बढ़ने का निर्णय लिया है। यह फैसला 1 जून 2024 से लागू होगा। कंपनी के अनुसार आम यूजर्स पहले की तरह फ्री में व्हाट्सएप इस्तेमाल करते रहेंगे। नया नियम केवल बिजनेस SMS पर लागू होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ