कौन है कुख्यात डकैत जंडेल गुर्जर? जिसकी गिरफ्तारी पर दो राज्यों की पुलिस ने रखा 50 हजार इनाम

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश पुलिस ने जंडेल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जंडेल गुर्जर पर मध्य प्रदेश पुलिस ने 30 हजार और राजस्थान पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वह रिठौरा गांव का रहने वाला है।

डकैत जंडेल गुर्जर

Madhya Pradesh: ग्वालियर पुलिस ने सोमवर को मुठभेड़ के बाद कुख्यात डकैत जंडेल गुर्जर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सिगौरा के जंगलों मे यह मुठभेड़ हुई। जंडेल के पास से 315 बोर का देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बता दें जंडेल गुर्जर पर मध्य प्रदेश पुलिस ने 30 हजार और राजस्थान पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस टीम पर की फायरिंग

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात डकैत जंडेल गुर्जर सिगौर के जंगलों में आने वाला है। सूचना के आधार पर ग्वालियर आईजी के निर्देश पर सीएसपी महाराजपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने सिगौर की घेराबंद की। इस दौरान गांव जेबरा के कच्चे रास्ते पर दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में पैदल आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह रुकने की बजाए वहां से भागने लगे।

बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया

पुलिस के अनुसार एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जबाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी अपने बचाव में गोलियां चलाईं। गोलीबारी के बाद पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर डकैत जंडेल गुर्जर को पकड़ लिया। वहीं, उसका साथ झाडियों का फायदा उठा वहां से फरार होने में कामयाब रहा।

फरार साथी की तलाश में दबिश 

पुलिस के अनुसार डकैत गांव रिठौरा का रहने वाला है। जंडेल ने बताया कि फरार होने वाले उसके साथ का नाम विष्णु उर्फ भगत सिंह गुर्जर है, वह धौलपुर का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि वह सिगौर में क्या करने आया था। पुलिस उसके साथी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार जंडेल गुर्जर कुख्यात बदमाश है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ