Vivo V50 Launch Date India Features: वीवो जल्द ही भारत में दमदार फोन लॉन्च करने जा रहा है। इसे कंपनी Vivo V50 के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने इसका एक टीजर भी ऑनलाइन शेयर किया है, जिसमें फोन का डिजाइन और कलर ऑप्शन से लेकर लॉन्च डेट सामने आ गई है। फोन के डिस्प्ले, कैमरा, ऑपरेटिंग सिस्टम, बैटरी और चार्जिंग डिटेल्स सहित कई फीचर्स भी कंफर्म हो गए हैं। बताया जा रहा रहा है कि यह डिवाइस वीवो S20 का रीब्रांडेड वर्जन है, जिसे नवंबर 2024 में चीन में लॉन्च किया गया था। चलिए इस डिवाइस के लॉन्च डिटेल्स और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं…
Vivo V50 की भारत में लॉन्च डेट
वीवो V50 भारत में 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा, कंपनी ने एक एक्स पोस्ट में ये पहले ही कंफर्म कर दिया है। फ्लिपकार्ट और अमेजन ऑफिशियल तौर पर वीवो इंडिया ई-स्टोर के साथ-साथ ऑनलाइन फोन बेचेंगे। ऑफिशियल टीजर से ये भी कंफर्म हो गया है कि फोन रोज रेड, स्टारी ब्लू और टाइटेनियम ग्रे कलर ऑप्शन में आएगा।
Vivo V50 के खास फीचर्स
कंपनी ने खुलासा किया कि वीवो वी50 में सर्किल टू सर्च, ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, लाइव कॉल ट्रांसलेशन जैसे एआई फीचर्स से लैस होगा। साथ ही डिवाइस में इरेज 2.0 और लाइट पोर्ट्रेट 2.0 जैसे एआई फोटो इमेजिंग और एडिटिंग फीचर्स भी होंगे। वीवो ने कंफर्म किया है कि वीवो वी50 में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले होगा और इसमें 6,000mAh की बैटरी होगी। हैंडसेट में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कहा जा रहा है कि फोन की मोटाई सिर्फ 7.39mm होगी।
बड़ी बैटरी और IP69 रेटिंग
कंपनी का दावा है कि यह 6,000mAh की बैटरी वाला सेगमेंट का सबसे पतला स्मार्टफोन होगा। इतनी बड़ी बैटरी के साथ आपको बार बार फोन चार्ज करने की टेंशन नहीं होगी। इतना ही नहीं फोन में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिलेगी जो इसे वाटरप्रूफ बना देगा। यानी आप फोन को पानी में भी बिंदास इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैमरा भी बेहद खास
कैमरा की बात करें तो वीवो वी50 में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलने वाला है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और ऑरा लाइट फीचर के साथ 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड शूटर मिल सकता है। वहीं, फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50-मेगापिक्सल का सेंसर होगा।
दमदार प्रोसेसर
Vivo V50 क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा और Android 15-बेस्ड Funtouch OS 15 पर रन करेगा। पिछले लीक्स में बताया गया था कि हैंडसेट स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। डिवाइस को 12GB + 512GB रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया जा सकता है। यह 12GB वर्चुअल RAM को भी सपोर्ट कर सकता है। जिससे आपको फोन में बेहतर मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस मिलेगा।
Vivo V50 की कीमत
टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार वीवो वी50 की कीमत 37,999 रुपये से शुरू हो सकती है।
संबंधित खबरें
WhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 hr agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
21 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
23 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines